अब तक का सबसे बड़ा सायबर फ्राड, डिजिटल अरेस्ट करके 2.55 करोड़ ठग लिए

साइबर फ्राड का अब तक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर अश्लील वीडियो केस में फंसाने की धमकी देकर घर पर ही उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया। इसके बाद बताए गए खाते में 2.55 करोड़ रुपए ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब तक का सबसे बड़ा सायबर फ्राड, डिजिटल अरेस्ट करके 2.55 करोड़ ठग लिए

उज्जैन। यह पूरा मामला मप्र के उज्जैन का है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कंपनी के सेवानिवृत्त अधिकारी 76 वर्षीय रवीन्द्र कुलकर्णी निवासी मंगल कालोनी को डिजिटल अरेस्ट कर 2.55 करोड़ रुपए की ठगी की गई। अधिकारी को जेल भेजने व 5 लाख रुपए जुर्माना लगाने के नाम पर धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट किया गया।  रिटायर्ड अधिकारी को अश्लील वीडियो केस में फंसाने के नाम पर इस कदर डराया गया कि वह कुछ समझ ही नहीं पाए। फेान पर ही उन्हें निर्देश मिलते गए और डगों के आदेश का पालन करते गए। खुद को घर में बंद कर लिया। इसके बाद ठगों ने उन्हें बैंक काउंट नंबर भेज कर उस खाते में 2.55 करोड़ रुपए आरटीजीएस से ट्रांसफर करा लिए। रिटायर्ड अधिकारी ने अपने खाते के साथ ही अपनी पत्नी के खाते से भी करीब 2.55 लाख रुपए ठगों के खाते में भेज दिया। रुपए ट्रांसफर होने के बाद जब ठगों ने उन्हें मुक्त किया तो उनके होश उड़ गए। वह सीधे माधवनगर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।