भाई बहन पढ़े लिखे अनपढ़, 2027 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार: जेपी नड्डा

90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया है। ये आज प्रजातंत्र की दुहाई देने लगे हैं और संविधान के रक्षक बन गए हैं। उन्होंने राहुल-प्रियंका का नाम लिए बगैर उन्हें पढ़ा-लिखा अनपढ़ बताया। सीएम योगी ने कहा-2027 में भी भाजपा सरकार बनेगी। जो लोग उछलकूद करने का प्रयास कर रहे हैं और मुझे लगता है कि दोबारा इनको उछलकूद करने का मौका नहीं मिल पाएगा।

लोकसभा चुनाव के बाद लखनऊ में भाजपा की हुई सबसे बड़ी बैठक
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद लखनऊ में रविवार को भाजपा की सबसे बड़ी बैठक हुई। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत यूपी के 3000 नेता शामिल हुए। उत्तर प्रदेश कार्य समिति की बैठक में चुनावी नतीजों पर चर्चा हुई। आगे की रणनीति भी तय की गई। जेपी नड्डा ने कहा- 90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया है। ये आज प्रजातंत्र की दुहाई देने लगे हैं और संविधान के रक्षक बन गए हैं। उन्होंने राहुल-प्रियंका का नाम लिए बगैर उन्हें पढ़ा-लिखा अनपढ़ बताया। सीएम योगी ने कहा-2027 में भी भाजपा सरकार बनेगी। जो लोग उछलकूद करने का प्रयास कर रहे हैं और मुझे लगता है कि दोबारा इनको उछलकूद करने का मौका नहीं मिल पाएगा। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- अखिलेश यादव आपको सावधान कर रहा हूं, यह कांग्रेस भस्मासुर है और बहुत जल्दी आपको ठिकाने लगा देगी। कांग्रेस की नजर आपके मुस्लिम वोट पर पड़ गई है। अखिलेश ने भूपेंद्र चौधरी पर पलटवार किया है।  भाजपा अध्यक्ष ने कहा- जिसने 200 सालों तक भारत पर राज किया, आज भारत ने उस ब्रिटेन को अर्थव्यवस्था में हरा करके 5वां स्थान हासिल किया है। मैं यह कह सकता हूं कि आने वाले सालों में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मैं यही कहूंगा कि पढ़े लिखे अनपढ़ जहां हो, वहीं रहो। देश तो आगे बढ़ रहा है और बढ़ता ही रहेगा आगे ही जाएगा। अभी इनको बहुत पीड़ा हुई। जब हम लोगों ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया तो इन लोगों को बहुत तकलीफ हुई। लेकिन सच्चाई क्या है संविधान को एक बार नहीं, बारंबार अगर किसी ने आघात पहुंचाने का काम किया है तो कांग्रेस पार्टी ने किया उसके नेताओं ने किया है।
भ्रम फैलाने की कोशिश की कि संविधान खत्म हो जाएगा
नड्डा ने कहा- लोगों ने भ्रम फैलाने की कोशिश की कि संविधान खत्म हो जाएगा। लेकिन संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का काम किसका है कौन सी पार्टी है, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कह दिया था कि प्रधानमंत्री का चुनाव गलत है। यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के पद पर रहना नहीं चाहिए तो वे संविधान बदल देते हैं और इमरजेंसी लगा देते हैं। संविधान के साथ प्रजातंत्र की भी हत्या करते हैं। 90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया है। भाजपा ने 10 साल सिर्फ जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाया, वह भी सदन में बोल कर लगाया कि यह अस्थायी है, इसको हटा दिया जाएगा। ये (विपक्ष) आज प्रजातंत्र की दुहाई देने लगे हैं और संविधान के रक्षक बन गए हैं। संविधान में लिखा है कि धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं होगा, उसकी धज्जियां उड़ा कर आंध्र प्रदेश में एक बार नहीं 4 बार धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास होता है।
1500 पार्टियां पूरे देश में है। लेकिन किसी भी पार्टी में आंतरिक प्रजातंत्र नहीं है।
नड्डा ने कहा- हमने कितने उतार-चढ़ाव देखे हैं। 1982 के समय मैं एक छात्र नेता था। वह लोग कहते थे हम दो और हमारे दो भी नहीं। आज वही पार्टी ने अटल जी के नेतृत्व में जहां प्रधानमंत्री जी के रूप में देश पर राज किया। अब पीएम मोदी के रूप में तीसरी बार लगातार हम लोगों को आशीर्वाद मिल रहा है। 1500 पार्टियां पूरे देश में है। लेकिन किसी भी पार्टी में आंतरिक प्रजातंत्र नहीं है। अधिकतर पार्टियां परिवारवादी हो गई हैं। अकेली भारतीय जनता पार्टी है, जो इस मूल मंत्र पर चल रही है कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास।
कोई राजनीतिक दल अगर नॉर्थ ईस्ट में सक्षम है तो वह मध्य भारत में शून्य है
जेपी नड्डा ने कहा कि 2024 के चुनाव नतीजों ने बता दिया है कि कोई राजनीतिक दल अगर नॉर्थ ईस्ट में सक्षम है तो वह मध्य भारत में शून्य है। अगर कोई उत्तर भारत में सक्षम है तो वह दक्षिण में नहीं दिखाई देता है। अगर कोई सक्षम है, पश्चिम भारत में तो पूर्व में उसका नाम ही नहीं है। और अगर कोई सक्षम है मध्य में, तो उसका उत्तर, पूर्व, पश्चिम व दक्षिण कहीं भी नाम नहीं है। भाजपा पैन इंडिया पार्टी है। उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण व पूर्वोत्तर में अगर कोई पार्टी है तो भाजपा है।