सतना में बुलेट सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, रीवा लाया गया घायल

सतना के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत धवारी स्टेडियम के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग घायल युवक को लेकर सतना जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने आपरेशन कर तुरंत गोली निकाल दी। इसके बाद युवक को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन गोलीकांड में घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है।

संजय गांधी अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज
रीवा। घायल के चाचा समीम खान ने बताया कि शजबाज खान बजाज फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट है। शनिवार को वह आफिस में था। देा दिन दिन से कुछ युवकों का उसके पास धमकी भरा फोन आ रहा था। शनिवार को भी फोन पहुंचा था। उन्हें धमकी भी दी थी। उस दौरान शजबाज खान आफिस में बैठा था। जैसे ही वह बाहर निकला। तभी दो युवक बुलेज से आए। एक युवक ने सजबाज पर गोली चला दी। गोली सहबाज को लगी। गोली चलाने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। शहबाज को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां गोली निकाल दी गई। इसके बाद रीवा रेफर कर दिया गया। इलाज जारी है। सतना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कुछ युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी हुई है।