बस हादसा: अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी, एक दर्जन घायल

मंगलवार की देर शाम को सतना के मैहर बायपास में बड़ा बस हादसा हो गया। खागा से नागपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

बस हादसा: अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी, एक दर्जन घायल

नागपुर की तरफ जा रही थी बस, मैहर बायपास पर हुआ हादसा
सतना। नागपुर जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। स्लीपर बस में करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। जैसे ही बस सतना मैहर बायपास के पास पहुंची। तभी अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पलट गई। यह घटना सतना के मैहर बायपास में संगम बेला पैलेस के पास हुई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्री नींद में थे और यह हादसा हो गया। यात्रियों को कुछ समझ पाता कि बस पलटी खा गई। इस हादसे में करीब 9 लोगों को गंभीर चोट आई है। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रो ंकी मानें तो बस क्रमांक एआर 06 ए 8418 नागपुर के लिए निकली थी।  जैसे ही यह मैहर बायपास के पास पहुंची यह दुर्घटना का शिकार हो गई। मौके पर घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान, कोलगवां टीआई सुदीप  सोनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।