कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कंपनी पर सीजीएसटी का छापा, शटर डाउन कर रातभर चली कार्रवाई
रीवा के कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा की कंपनी पर सीजीएसटी जबलपुर की टीम ने छापा मार दिया। गुरुवार की शाम को दो गाडिय़ों में पहुंची टीम ने कार्यालय में दबिश दी। शटर डाउन कर कर्मचारियों को अंदर बंद कर लिया। इसके बाद शाम से शुरू हुई कागजों की पड़ताल देर रात तक जारी रही। इस कार्रवाई में बड़े टैक्स चोरी के खुलासे की आशंका जताई जा रही है। इस कार्रवाई से पूरे रीवा में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष से जुड़े लोगों, कर्मचारियों और रिश्तेदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

दो गाडिय़ों में एक दर्जन से अधिक सीजीएसटी के अधिकारी पहुंचे
पहले कांग्रेस कार्यालय गए फिर वापस शिल्पी प्लाजा लौटे
देर रात तक कार्यालय में चलती रही जांच पड़ताल, मचा रहा हड़कंप
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जबलपुर की सीजीएसटी टीम ने रीवा में इंट्री मारी। पहले टीम को शिल्पी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय का सटीक पता नहीं था। इस वजह से टीम कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक राजेन्द्र शर्मा के कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंच गई। वहां से कार्यालय का कन्फर्मेशन होने के बाद टीम शिल्पी प्लाजा पहुंची। एक दर्जन से अधिक टीम में सीजीएसटी के सदस्य शामिल थे। टीम के सदस्यों ने शिल्पी इन्फ्रा प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय पहुंचने के बाद कार्यालय के कर्मचारी, अधिकारियों को छोड़कर अन्य को बाहर करने का आदेश दिया। कार्यालय के कर्मचारियों को टीम के सदस्यों ने अपना परिचय भी दिया। इसके बाद कार्यालय का शटर डाउन कर दिया गया। टीम और कार्यालय के कर्मचारी ही अंदर रह गए। इसके बाद देर रात तक कार्यालय के अंदर ही दस्तावेजों की जांच पड़ताल चलती रही। सूत्रों की मानें तो टीम ने रेड बड़े टैक्स चोरी की आशंका पर मारी है। जांच पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी का खुलासा होगा। फिलहाल सीजीएसटी की इस रेड से रीवा में हड़कंप मचा हुआ है। जिस बिल्डर के ठिकाने पर रेड मारी गई है। वह राजनीतिक रसूख रखने के साथ ही बड़े बिल्डरों में सुमार है। ऐसे में अन्य व्यापारियों और बिल्डरों में हड़कंप मचना तय है। इस कार्रवाई से बिल्डर से जुड़े अन्य लोगों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही। रेड पडऩे की खबर लगते ही कई करीबियों की भी नींद उड़ी हुई थी। उन्हें भी घर और प्रतिष्ठानों पर रेड कर डर सताने लगा था।
स्थानीय अधिकारियों को पता भी नहीं चला
इस रेड की भनक किसी को नहीं चला। एसजीएसटी, सतना की एईबी टीम के लावा सीजीएसटी की टीम को भी इस कार्रवाई और रेडकी भनक नहीं लगी। शाम से ही बाहर से आई टीम की कार्रवाई जारी थी। जब रेड की जानकारी मिली तो चारों तरफ हड़कंप मच गया था। शिल्पी इन्फ्रा के संचालक राजेन्द्र शर्मा है। वह राजनीति से भी जुड़े हुए हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी हैं। उनके कंपनी पर इस कार्रवाई से हड़कंप मचना तय है।
कई कंस्ट्रक्शन के काम रीवा में चल रहे
सूत्रों की मानें तो जिस शिल्पी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में शिल्पी प्लाजा में रेड मारी गई है। उनका रीवा शहर में कई जगहों पर काम चल रहा है। उन्होंने कई बड़े बड़े प्रतिष्ठान का निर्माण किया हुआ है। कई कालोनियां बसाई हैं। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी के खुलासे का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इस कार्रवाई के बारे में किसी भी अधिकारी ने सामने आकर अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। किसी भी अधिकारी से कार्रवाई के बारे में संपर्क नहीं हो पाया है। अधिकारी भी जानकारी देने से बचते रहे और खुद को कार्यालय के अंदर ही बंद कर रखे रहे।