सीएम की ताबतोड़ सभा, रीवा वालों से कर गए वायदा, एक परिवार एक रोजगार देंगे, विंध्य को दिलाएंगे विश्व में पहचान

सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में ताबड़तोड़ सभाएं की। त्योंथर, सेमरिया, रीवा और गुढ़ में सभाएं की। उन्होंने बहन, बेटियों और आम जनता से आशीर्वाद मांगा। कांग्रेस पर हमला बोला। कांग्रेस पर आरोप भी लगाए कि सवा साल की सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर दी थी। लोगों के साथ धोखा किया था। स्व सहायता समूह की बहनों को अब धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एक परिवार एक रोजगार का नारा दिया। रीवा को निवेश के क्षेत्र में विश्व में पहचान दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में रीवा में निवेश के सारे द्वार खोल दिए जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए आशीर्वाद मांगा। फिर से विधायक बनाने की बात जनता के सामने रखी।

सीएम की ताबतोड़ सभा, रीवा वालों से कर गए वायदा, एक परिवार एक रोजगार देंगे, विंध्य को दिलाएंगे विश्व में पहचान

 दिल्ली में माता जी और मप्र में दिग्विजय और कमलनाथ बेटों को सेट करने में लगे हैं: शिवराज सिंह चौहान
REWA. त्योंथर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज श्रीमती प्रियंका गांधी जी भी आई हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं प्रिंयका जी तुम्हारी कांग्रेस कौन सी कांग्रेस है। इन्होंने गठबंधन बनाया। भाजपा को हराने के लिए इंडी गठबंधन । कल उसके नेता अखिलेश यादव कल यह कह रहे थे कि कांग्रेस बढ़ी चालू पार्टी है। यह मैं नहीं कर रहा। अखिलेश यादव कह रहे। दगा बाज, धोखेबाज पार्टी कह रहे। यह कांग्रेस का असली चरित्र है। सिद्धार्थ ने कांग्रेस इसलिए छोड़ी कि अब वह पुरानी कांग्रेस नहीं रह गई है। यह बात सही है। दिल्ली में  माता जी अपने बेटा और बेटी को स्थापित करने में लगी हैं। मप्र में दो नेता कमलनाथ और दिग्विजय अपने बेटों को स्थापित करने में लगे हुए हैं। चक्की के दो पाट हैं। इनके बीच में कांग्रेस पिसी जा रही है। प्रियंका गांधी जी से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि मुझे जवाब देना। आपके कांग्रेस नेताओं ने मेरी बहनों को धमकाया। क्या यह कांग्रेस की रणनीति है। कांग्रेस के लोग घबराए हुए हैं। स्व सहायता समूह की बहनों को धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि बहुत भैया का साथ दे रही हो, अगर कांग्रेस सरकार में आई तो तुम्हारे घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे। कांग्रेस धमकियों की राजनीति कर रही है। पहले कर्मचारियों को धमकी, अधिकारियेां को धमकी और अब बहनों को धमकी दी जा रही है। कांग्रेस का यह धमकी राज चलने वाला नहीं है। भाजपा के साथ जा रही हो यदि हमारी सरकार आई तो तुम्हारे घर के चूल्हे नहीं जलेंगे। बच्चे भूखों मर जाएंगे। प्रियंका मैडम यह आपके कांग्रेस नेता कह रहे हैं। कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह , प्रियंका मैडम से कह रहा हूं कि दुश्मनी मुझसे हैं तो मुझे दो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ रहा। मुझे धमकाओ तो फरक नहीं पड़ेगा लेकिन मेरी बहनों को धमकाया तो जीने लायक नहीं छोडूंगा। यह मेरा परिवार है। मेरी बहनों मैं तुम्हारा भाई हूं। मेरे मन में बांकी योजनाओं की चर्चा नहीं करूंगा। फिर 10 तारीख आ रही है। लेकिन इसके पहले ही पैसे डाल देंगे। 10 को धनतेरस है। खुशी से दिवाली मनाओ। अच्छी साड़ी लाओ। श्याम लाल जी ने बताया कि कुछ बहने रह गई है। सरकार बननें दे पोर्टल खोल कर सब का नाम जोड़ देंगे। साल भर में 1500 करोड़ जाते हैं। इंतजाम कर रहा हूं। धीरे धीरे बहनों के खाते में 3 हजार जाएंगे। जब बहनों के खाते में 3 हजार जाएंगे तभी भाई को चैन की नींद आएगी। एक बात और घर का काम काज करते हुए हर बहन की आमदनी मुझे 1 लाख से ऊपर करनी है। सभी को लखपती बनाना है। लखपति दीदी बनाना है। मेरी बहने क्यों आंसू बहाएं। बहनों को इतने काम देंगे कि वह हर महीने 10 हजार रुपए कमाएंगी। किसान भाइयों कांग्रेस ने कभी कुछ किया है। पीएम 6 दे रहे हैं सीएम 6 दे रहे हैं। किसानों की जिंदगी बदलने के लिए हमारा लक्ष्य है हर खेत में पानी पहुंचाना। सीएम ने कहा कि मेरे बच्चों मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईटी, लॉ कॉलेज कहीं भी हुआ। कॉलेजों में कितनी भी फीस होगी। सब मामा भरेगा। उनकी फीस शिवराज सिंह चौहान भरेगा। बच्चों के सपनों को मरने नहीं देंगे। अच्छी शिक्षा देंगे। सरकारी स्कूल के बच्चों को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए रिजर्वेशन मैंने दे दिया है। सरकारी स्कूलों के बच्चों की मैरिट लिस्ट अलग से बनेगी। बीच में 15 महीने कमलनाथ आ गए थे। मेरे भांजे, भांजियों तुम्हारा लैपटॉप छींन लिए थे। तुम्हारी साइकिलें छींन लीं। कन्यादान का पैसा तक नहंी दिए। सम्बल योजना बंद कर दिए। बुजुर्गों की तीर्थयात्रा छींन ली। हम रेल से तीर्थ यात्रा ले जाते थे। वह बंद कर दी गई। अब फिर से चालू कर दी है। अब रेल नहीं प्लेन से तीर्थ यात्रा ले जाते हैं। अंतिम संस्कार में 5 हजार रुपए देते थे। कांग्रेस ने गरीबों का कफन तक छींन लिया था। सीएम ने सिद्धार्थ तिवारी के लिए आशीर्वाद मांगा।


सेमरिया के विकास कार्य रुकने नहीं दूंगा: सीएम
सेमरिया में जन सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि भाजपा ने जितने विकास के काम किए। उतने कांग्रेस ने किए थे क्या। कांग्रेस का विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास अभी भी किया है। आगे भी कोई कसर सेमरिया के विकास में नहीं छोडूंगा। हमने सिर्फ पुल और पुलिया , सिंचाई की योजनाएं नहीं बनाई। हमने भाई, बहनों, बेटा बेटियों की जिंदगी बनाने का भी काम किया है। मैं सरकार नहीं चालता, मैं परिवार चलाता हूं। यह सब जो सामने बैठे हैं, यह मेरा परिवार है। इस परिवार को सुखी रखने के लिए हर संभव प्रयत्न किए। मेरी बहनों मैं तुम्हारा भाईहूं। मेरे मन में विचार आया कि मेरी बहनों को थोड़े थोड़े पैसों के लिए हाथ फैलाना पड़ता है। कभी बेटा बेटियों की जरूरतें पूरी नहीं कर पाती। उन्हें तकलीफ होती है। वह सोचती हैं कि कास मेरे पास पैसे होते तो मैं इनकी जरूरतें पूरी कर देती। शिवराज सिंह चौहान ने कहा में मैं तो बहनों का भाई हूं। रक्षाबंधन में बहनों को कुछ न कुछ देते हैं। इस पर मैने सोचा कि बहनों के खाते में कुछ रुपए दूं। एक मर्तबा देने से भी काम नहीं चलेगा। हर महीने कुछ न कुछ देना चाहिए। इसके लिए मैंने लाडली बहना योजना बनाई।


दुनिया आने वाले 5 सालों में विंध्य की धरा पर आएगी: सीएम
रीवा में जन सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने रीवा के साथ मजाक किया था। विंध्य में सड़क नहीं थी। विंध्य में पानी नहीं था। विंध्य में निवेश नहीं। विंध्य में सुविधाएं नहीं। रीवा को लोग महानगर नहीं करते थे। कस्बा था। इसे बड़ा कस्बा कहते थे। हम खुश हैं कि भाजपा को आपने आशीर्वाद दिया। हमारे नेतृत्व के बल पर रीवा को विकास की ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है। पूरे प्रदेश में कहीं चर्चा हो रही है तो रीवा के विकास पर खर्चा हो रही है। मैं गर्व से कहता हूं कि भोपाल और इंदौर से कहीं ज्यादा पैसा खर्च हो रहा है तो वह रीवा में हो रहा है। विंध्य की धरा पर खर्च हो रहा है। आज कह कर जा रहा हूं कि 5 साल के अंदर रीवा निवेश की सबसे ऑईडियल डेफिनेशन होगी। दुनिया इस विंध्य की धरा पर आएगी। मैं पिछली बार सवा साल मुख्यमंत्री नहंी बन पया। तब भी मैं रीवा आया था। रेलवे स्टेशन पर झुक कर रीवा की माटी को प्रणाम किया था। इसी का प्रताप है कि मैं फिर से मुख्यमंत्री बन पाया। फिर हमने विकास के रथ को तेजी से बढ़ाया। मैं यह संकल्प दोहराता हूं कि रीवा केवल मप्र में नहीं हिंदूस्तान में विशिष्ट पहचान बनाएगा। इसे कोई नहीं रोक पाएगा।


मेरा विजन है एक परिवार एक रोजगार: सीएम
गुढ़ जन सभा को संबोधित करते हुए सिद्धार्थ तिवारी राज भाजपा प्रत्याशी त्योंथर ने कहा कि कोई राजनैतिक बात नहीं करूंगा आप मेरे परिवार हैं। कांग्रेस पार्टी को मेरे पिता, बाबा और परिवार ने 50 वर्ष जीवन के दिए। परंतु जब ऐन मौका आया तो 50 वर्षों का किस तरह से तिरस्कार किया, यह सब ने देखा। मेरे पिता बाबा की आत्म सम्मान की राजनीति की। भोपाल में बैठे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने जो घटनाक्रम किया। यदि भाजपा ज्वाइन करने का फैसला सही था तो भाजपा को भारी मतों से जिताएं। नागेन्द्र सिंह मेरे पिता के प्रतिद्वंदी थे लेकिन उन्होंने सम्मान में कोई कमी नहीं की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा में अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बातों को दोहराया। उन्होंने कहा कि कांगे्रस चालू कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आ गए तो सारी योजनाएं बंद कर देंगी। सिर्फ सवा साल सत्ता में आए थे तो सब बंद कर दिए थे। सीएम ने घोषणा की मेरा विजन पांच साल के लिए है। प्रत्येक परिवार एक रोजगार। प्रत्येक परिवार में एक को रोजगार देंगे। इसका विजन तैयार कर रहा हूं। कई तरह के काम एक के बाद एक लगातार करते चले आ रहे हैं। मैं आ रहा था तब किसी ने बिजली बिल की बात कही थी। चिंता मत करना बढ़े हुए बिल की समीक्षा करूंगा। इन बढ़े हुए बिल को भी मामा भरेगा। जो जो जनता की जिंदगी में तकलीफ है उसे दूर करने की जिम्मेदारी मामा की है। वह सब दूर करेंगे। सज्जनेां के लिए फूल से कोमल हमारी सरकार है। गुंडागर्दी करने वालों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर हैं। गुंडागर्दी, दादागिरी सहन नहीं होगी। मामा का बुलडोजर भी तैयार है।