कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल का रीवा में हुआ जोरदार स्वागत

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार रीवा पहुंचे राजेंद्र शुक्ला का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। शहर भर में रैली निकाली गई। मंत्री भाजपा कार्यालय भी गए। वहां कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत और सम्मान किया। बधाइयां दी।

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल का रीवा में हुआ जोरदार स्वागत

Rewa। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल का चौथी मर्तबा विस्तार किया। जिसमें रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला को भी शामिल किया गया। उन्हें शपथ दिलाई गई। कैबिनेट मंत्री बनाया गया। मंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मैहर पहुंचकर मां शारदा देवी के दर्शन किए। उसके बाद मैहर से बाय रोड रीवा के लिए रवाना हुए। सुबह उनका काफिला मैहर से 9:00 बजे निकला लेकिन रीवा पहुंचते पहुंचते उन्हें तीन से चार घंटे लग गए। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल का मैहर से लेकर रीवा तक जगह-जगह स्वागत किया गया। यही वजह रहा कि उन्हें रीवा पहुंचने में देरी हो गई। रीवा के प्रवेश द्वार यानी चोरहटा में भी उनके समर्थक राह तके बैठे थे। जैसे ही वह पहुंचे वहां भी उन्हें रोक लिया गया। लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल का काफिला शहर के अंदर प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पड़ ,ढेकहा में भी लोगों ने उनका पुष्प गुच्छ और फूल मालाओं से स्वागत किया।इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से मुलाकात की। सभी ने राजेंद्र शुक्ल का स्वागत किया और बधाइयां दी। भाजपा कार्यालय से फिर शहर के लिए उनका काफिला निकला। जय स्तंभ में लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। उनके स्वागत के लिए लोग घंटों से इंतजार कर रहे थे। जय स्तंभ में भी राजेंद्र शुक्ल का लोगों ने फूल-माला पहना कर स्वागत किया। बधाइयां दी। इसके बाद इनका काफिला जय स्तंभ से होते हुए घोड़ा चौराहा अस्पताल चौराहा से अमहिया उनके निवास तक पहुंचा। राजेंद्र शुक्ला को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से विंध्य के लोग खुश हैं।