कैबिनेट बैठक: अतिथि विद्वानों को 50 हजार मिलेगा वेतन, पटवारियों को 4 हजार अतिरिक्त देगी सरकार

चुनाव के चक्कर में सरकार सब की मांग पूरी कर रही है। धड़ाधड़ फैसले लिए जा रहे हैं। मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्ताव रखे गए। जिन्हें स्वीकृति प्रदान कर दी गई। कॉलेजों के अतिथि विद्वानों को अब 50 हजार का मानदेय दिया जाएगा। वहीं हड़ताल कर रहे पटवारियों को 4 हजार रुपए महीने में अतिरिक्त राशि दी जाएगी। रीवा में देवतालाब और पिछोर नई तहसील बनेगी। कोटवारों को भी बढ़कर राशि मिलेगी।

कैबिनेट बैठक: अतिथि विद्वानों को 50 हजार मिलेगा वेतन, पटवारियों को 4 हजार अतिरिक्त देगी सरकार
कैबिनेट बैठक

भोपाल। भोपाल में आज मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए रखा गया। इसमें अधिकांश प्रस्ताव सीएम की घोषणाओं से जुड़ी हुईं थी। बैठक में पत्रकारों को भी खुश करने की कोशिश की गई। हड़ताल पर चल रहे पटवारियों को भी साधा गया। कई प्रस्ताव पास कर दिए गए।  सब को खुश करने की कोशिश कैबिनेट बैठक में की गई है।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- पत्रकार सम्मान निधि 10000 से बढ़कर 20000 करने को कैबिनेट की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा आर्थिक सहायता 20,000 से 40,000 को भी स्वीकृति मिली। मुख्यमंत्री अगले सप्ताह मीडिया सेंटर का भूमि पूजन करेंगे।
- जिला मउगंज में देवतालाब नाम से नई तहसील बनाने का फैसला लिया गया।
- पोरसा को नया अनुभाग बनाया जाएगा।
- प्रत्येक गांव तक नल से जल पहुंचेगा। शेष बचे गांवों के लिए भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
- शिवपुरी की पिछोर विधानसभा सीट नई तहसील बनेगी।
- कॉलेज के अतिथि विद्वान शिक्षकों को 50,000 रुपए महीना मिलेगा।
- जबलपुर में कटंगी तहसील बनेगी।
- इंदौर में इंफोसिस से 50 एकड़ जमीन वापस ली जाएगी।
- कोटवार और अतिथि विद्वानों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर अमल।
- राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पांचवा वेतनमान मिलेगा।
- कोटवारों का मासिक पारिश्रमिक और 500 रुपए बढ़ेगा।
- पटवारी को अतिरिक्त 4000 रुपए दिए जाएंगे।
- संबल खिलाड़ी योजना शुरू होगी।
- संबल योजना के मजदूर और उनके परिवार के सदस्यों के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।