फिर हुई चेन स्नेचिंग, महिला को बनाया निशाना

रीवा में बाइकर्स गिरोह की वारदातों पर लगाम नहीं लग रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बाइकर्स गिरोह ने फिर एक वारदात को अंजाम दिया है। महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब तक आरोपी हाथ नहीं लगे हैं।

फिर हुई चेन स्नेचिंग, महिला को बनाया निशाना
file photo

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार घटना समान थाना अंतर्गत नेहरू नगर की बताई जा रही है। इस मर्तबा वारदात की शिकार कांग्रेस नेता स्वर्गीय धु्रव सिंह बरहदी की पत्नी हुईं हैं। घटना करीब रात 8 बजे की बताई जा रही है। महिला शुक्रवार की रात को घर के बाहर टहल रही थीं। तभी पीछे से तीन युवक बाइक में सवार होकर आए और गले में झपट्टा मार कर सोने की चेन लेकर फरार हो गए। यह घटना सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी के घर के पास ही हुई है। घटना के बाद समान थाना पहुंच कर बेटी और पीडि़त महिला ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली है। सीसीटीवी में तीन युवक बाइक में सवार होकर भागते नजर आ रहे हैं। हालांकि गाड़ी का नंबर स्पष्ट नहीं आ रहा है। पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। लगातार हो रही वारदात से महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सड़कों पर खुलकर चल भी नहीं सकती है। पुलिस की सुरक्षा में बदमाश सेंध लगा रहे हैं। सोने की चेन की कीमत करीब 70 हजार रुपए आंकी जा रही है।