चन्द्रयान ने चांद पर बहुत कुछ खोजा..जानिए क्या क्या है मौजूद

चांद पर भेजे गए चन्द्रयान 3 ने खोज शुरू कर दी है। इसरो को चंद्रयान-3 के रोवर पर मौजूद उपकरण के ज़रिए कई अहम जानकारियां पता चली हैं। जीवन के लिए मौजूद तत्वों को पता लगाने में चन्द्रयान 3 जुटा हुआ है। इसरो के चांद से भेजी गई जानकारी को साझा किया है। इसरो ने बताया है कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर, ऑक्सीजन समेत कई पदार्थों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

चन्द्रयान ने चांद पर बहुत कुछ खोजा..जानिए क्या क्या है मौजूद
file photo

इसरो ने मंगलवार शाम बयान जारी कर कहा है कि शुरुआती एनालिसिस में चांद की सतह पर अल्युमिनियम, सल्फर, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम और टाइटेनियम की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इसरो ने कहा कि आगे की जांच में वहां मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन की मौजूदगी की जानकारी मिली है।  हाइड्रोजन की मौजूदगी को लेकर पड़ताल जारी है। इससे पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजे गए भारत के चंद्रयान मिशन के रोवर प्रज्ञान ने पृथ्वी पर रहने वालों के लिए संदेश भेजा है। इस संदेश में प्रज्ञान ने बताया है कि वो और उसका दोस्त विक्रम (लैंडर) दोनों ही फिलहाल अच्छे हैं। भारत ने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 अभियान चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर उतारकर इतिहास रच चुका है। साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश है। अब भारत चांद पर जीवन का पता लगाने में जुटा हुआ है। कई अहम जानकारियां चन्द्रयान 3 ने भेजी हैं।