संविदा कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात , अब सारी सुविधाएं नियमित जैसी मिलेंगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव के पहले संविदा कर्मचारियों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है । भोपाल में हुए संविदा कर्मचारी सम्मेलन में कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब सभी संविदा कर्मचारी युवाओं को नियमित जैसी सुविधाएं मिलेंगे भर्ती में 50 परसेंट आरक्षण दिया जाएगा ।प्रतिवर्ष अनुबंध की व्यवस्था को भी समाप्त कर दिया जाएगा।

संविदा कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात , अब सारी सुविधाएं नियमित जैसी मिलेंगी

भोपाल।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया। संविदा कर्मचारियों को अब नियमित कर्मचारियों की तहत अवकाश, बीमा योजना, रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति के लाभ मिलेंगे। साथ ही नियमित पदों पर भर्ती में 50 प्रतिशत स्थानों पर संविदा कर्मियों को आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह लाल परेड मैदान में संविदा कर्मचारियों के विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणाएं की। 

संविदा कर्मचारियों को यह होगा फायदा

- संविदा कर्मचारियों को समय-सीमा में नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा।

- वेतन मानदेय में पूर्व निर्धारित 90 प्रतिशत के स्थान पर शत-प्रतिशत राशि दी जाएगी।

.-नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश के साथ मातृत्व अवकाश भी प्रदान किया जाएगा।

- आकस्मिक, अर्जित और ऐच्छिक अवकाश भी अब नियमित कर्मचारियों की तरह।

 - कुछ कारणों से संविदा कर्मचारियों के काटे गए वेतन की राशि भी वापस की जाएगी। कोई केस नहीं चलेगा।