कलेक्टर ने वायदा किया पूरा, कृष्ण कुमार के घर लैपटॉप लेकर पहुंचे

मऊगंज कलेक्टर ने अपना वायदा पूरा किया। दिव्यांग कृष्ण कुमार को लैपटॉप और किताबें उपलब्ध कराने का वायदा किया था। उस वायदे को मऊगंज कलेक्टर ने पूरा किया। दिव्यांग कृष्ण कुमार के घर पहुंचे और लैपटॉप दिया। यूपीएससी की तैयारी के लिए किताबें उपलब्ध कराईं। लैपटॉप और किताबें पाकर दिव्यांग की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

कलेक्टर ने वायदा किया पूरा, कृष्ण कुमार के घर लैपटॉप लेकर पहुंचे

मऊगंज ।  कलेक्टर के कार्यों की चारों तरफ तारीफ हो रही है। वह लोगों की समस्या सुनते ही उन तक पहुंच जाते हैं। मरीजों का इलाज कराते हैं और छात्रों को सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। एक छात्रा ने फोन कर फोन खराब होने की बात कही थी तो कलेक्टर ने छात्रा को नया फोन उपलब्ध करा दिया। एक मरीज इलाज कराने में असक्षम था तो उसे जबलपुर इलाज के लिए भिजवा दिया। इसी तरह जब मऊगंज कलेक्टर को जानकारी हुई थी कि दिव्यांग कृष्ण कुमार बहुत ही होनहार छात्र है उसके दोनों हाथ नहीं है। वह अपने पैर की उंगलियों से पढ़कर 12वीं की कक्षा में 82 परसेंट अंक प्राप्त किया था । कृष्ण कुमार ने कम्प्यूटर के साथ-साथ बीए की पढ़ाई की है शासन की मदद का मोहताज है तो वह कलेक्टर उससे मिलने खुद उसके घर पहुंच गए थे। दिव्यांग कृष्ण कुमार ने कलेक्टर बनना चाहता है लेकिन उसके पास पढऩे के लिए ना तो किताबें हैं और ना ही अन्य संसाधन है। ऐसे में कलेक्टर ने दिव्यांग कृष्ण कुमार एवं उसके परिवारजनों को यह आश्वस्त किया था कि वह जल्द ही इसकी पढऩे की व्यवस्था एवं रोजगार की उपलब्ध कराएंगे। कलेक्टर ने अपना वायदा पूरा किया। सोमवार को कलेक्टर अजय श्रीवास्तव लैपटॉप और गाइड्स एवं किताबों को लेकर दिव्यांग कृष्ण कुमार के घर जा पहुंचे।  उसे लैपटॉप के साथ-साथ किताबें दी और कहा कि ऑनलाइन पढऩे के लिए जल्द ही वह व्यवस्था करेंगे। कलेक्टर की इस दरियादिली के सभी कायल हो गए। दिव्यांग के चेहरा भी खिल उठा।