Nai Ummid: आज से मैहर जिला में बैठेंगी Collector, SP की हुई पदस्थापना

विंध्य और प्रदेश का नया जिला मैहर अब वर्किंग में आज से आ जाएगा। Collector और एसपी की पदस्थापना कर दी गई है। कलेक्टर पहुंच गई है। कार्यभार ग्रहण कर काम शुरू कर देंगी।

Nai Ummid: आज से मैहर जिला में बैठेंगी Collector,  SP की हुई पदस्थापना
मां शारदा देवी मंदिर पहुंची मैहर की नवागत कलेक्टर

रीवा। ज्ञात हो कि Chief Minister ने मैहर को जिला बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद Cabinet की बैठक में भी मुहर लग गई। gazette notification भी जारी हो गया। इसके बाद मैहर जिला के रूप में कामकाज शुरू कराने के लिए दनादन काम हुए। अस्थाई तौर पर कलेक्ट्रेट भवन भी तैयार कर दिया गया। Collector और SP की पदस्थापना कर दी गई। Collector के रूप में मैहर में पहली पदस्थापना आ रानी बाटड के रूप में की गई। मैहर की पहली Collectorशुक्रवार को पहुंची। उन्होंने पहले शारदा देवी मंदिर पहुंची। मां शारदा के दर्शन किए। नवीन कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण करने सतना कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। आचार संहिता के पहले शासन मैहर जिला को रनिंग में लाने की कोशिशों में जुटा हुआ है। यही वजह है कि कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना कर दी गई है।


यह होंगे पहले कलेक्टर और एसपी
मैहर जिला के पहले Collector के रूप में आरती बाटड की पदस्थापना की गई है। आरती बाटड इसके पहले शहडोल में अपर आयुक्त राजस्व के रूप में पदस्थ रही। अब मैहर की जिम्मेदारी सम्हालेंगी। इसी तरह पांढुर्णा Collector के रूप में अजय देव शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। अजय देव वर्मा जिला पंचायत उज्जैन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ रहे। पुलिस अधीक्षक के तौर पर मैहर में सुधीर कुमार अग्रवाल की पदस्थापना हुई है। वह इसके पहले पुलिस उपायुक्त नगरी पुलिस जिला भोपाल में पदस्थ रहे।