नेहरू नगर के शिकायत कक्ष की हालत जर्जर, निकल रहे सांप

विद्युत विभाग का नेहरू नगर अव्यवस्था का शिकार हो गया है। शिकायत कक्ष जर्जर हो गया है। यहां 24 घंटे कर्मचारी अपनी जान जोखिम में लेकर काम कर रहे हैं। आए दिन सांप निकल रहे हैं।

नेहरू नगर के शिकायत कक्ष की हालत जर्जर, निकल रहे सांप

रीवा। ज्ञात हो कि रीवा शहर में विद्युत विभाग के दो शिकायत कक्ष हैं। एक गल्ला मंडी और दूसरा नेहरू नगर में मौजूद हैं। दोनों ही जगह 24 घंटे शिकायतें दर्ज होती है और शिकायतों का निराकरण भी किया जाता है। कर्मचारियों की ड्यूटी भी हर समय लगती है। नेहरू नगर का शिकायती कक्ष पूरी तरह से जर्जर हो गया है। जगह जगह दीवार और फर्श टूट फूट गए हैं। इसके कारण आए दिन यहां जहरीले सांप भी निकल आते हैं। इस समस्या से अधिकारियों को कई मर्तबा अवगत कराया गया लेकिन आज तक इसका निराकरण नहीं हो पाया है। कर्मचारियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। ऐसे हालात हालांकि विद्युत विभाग के सब स्टेशनों का भी है। कहीं भी कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। बारिश के दौरान सब स्टेशन और शिकायती कक्ष में परेशानियां बढ़ जाती है।