मैहर रेपकांड को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट घेरा, सौंपा ज्ञापन

मैहर में हुए रेपकांड को लेकर महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की है। बुधवार को महिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेरा। महिलाओं की सुरक्षा और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

मैहर रेपकांड को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट घेरा, सौंपा ज्ञापन

रीवा। ज्ञापन के माध्यम से कहा किया गया मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। बच्चियां और लाडली बहनें खुद को असुरक्षित समझ रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हाल ही में सतना जिले के मैहर में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना सामने आई है। वहीं, प्रदेश के अन्य स्थानों में अनेकों घटनाएं घटित हो चुकी हैं। ऐसी घटनाएं प्रदेश में रोजाना किसी न किसी जिले में घट रही हैं। ये घटनाएं कानून व्यवस्था के दावे पर तमाचा है। सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। शिवराज सरकार में महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार के मामला में प्रदेश की स्थिति देश में वर्षों से सबसे खराब बनी हुई है। प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था बेलगाम अपराधों और प्रशासनिक लापरवाहियों के लिए सिर्फ घटना विशेष पर कार्यवाही करने से प्रदेश के हालात नहीं बदल सकते। जब प्रदेश सरकार का ध्यान अपराधों नियंत्रण पर ना हो और अपराधियों को समय-समय पर सत्ताधारी दल का समर्थन मिलता रहे तो अपराधियों के भीतर से शासन तक का भय खत्म हो जाता है । अपराध व्यापक तौर पर बढ़ते जाते है। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार लाडली बहनों और भाजियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मासूम बच्चियों एवं लाडली बहनों समेत तमाम महिलाओं की सुरक्षा करें। अन्यथा मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस बड़ा जन आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महिला कांग्रेस की मप्र महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय, जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव वंदना श्रीवास्तव, राखी पाण्डेय, नेहा सिंह, नीलम पाण्डेय, प्रियंका तिवारी सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहीं।