कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा आज भरेंगी नामांकन, जानिए कौन कौन दिग्गज होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक नीलम मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के अंतिम दिन 4 अप्रैल को नीलम मिश्रा नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेता रीवा पहुंच रहे हैं। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, मप्र के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले कांग्रेस भी नामांकन रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा आज भरेंगी नामांकन, जानिए कौन कौन दिग्गज होंगे शामिल
file photo

रीवा।  रीवा संसदीय क्षेत्र की अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा आज 04 अप्रैल को जिला निर्वाचन अधिकारी रीवा के कार्यालय में सुबह 11:00 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन जमा कराने के लिए अभा कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह एवं अजय सिंह राहुल, राज्य सभा सदस्य एड. विवेक तंखा उपस्थित रहेंगे। उक्ताशय की जिला कांग्रेस कमेटी रीवा ग्रामीण के अध्यक्ष इंजी राजेन्द्र शर्मा व शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल ने दी है। बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस जन झिरिया स्थित वृंदावन गार्डेन में सुबह 10:00 बजे इकटठा होंगे। वृंदावन गार्डेन से एक विशाल रैली के साथ कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा गाजा-बाजा के साथ ठीक सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होगी। नामांकन पत्र जमा करने के उपरांत सभी कांग्रेस जन वृंदावन गार्डेन में पुन: इकटठा होंगे जहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस जनों को सम्बोधित किया जायेगा। अध्यक्षद्वय ने जिले के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों जिला, ब्लाक, मण्डल, सेक्टर, बूथ कमेटी के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, मोर्चा संगठन, कांग्रेस सेवा दल, विभाग प्रकोष्ठ, के पदाधिकारियों तथा रीवा संसदीय क्षेत्र के समस्त कांग्रेस जनों से भारी तादाद में सुबह 10 बजे वंृदावन गार्डेन में पहुंचने की अपील की है।