कांग्रेस ने त्योंथर के 17 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह

कांग्रेस का बागियों के एक्शन जारी है। मप्र कांग्रेस कमटी ने त्योंथर विधानसभा के 17 पार्टी कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के खिलाफ इन्होंने प्रचार प्रसार किया था। इसी वजह से 17 को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस ने त्योंथर के 17 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह

रीवा। विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से लेकर कांग्रेस में खूब बगावत हुई। पार्टियों से सदस्य और पदाधिकारियों ने बगावत की। कईयों को टिकट नहीं मिली तो दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने भी पाला बदल लिया था। पार्टी में रहते हुए दूसरे पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार किया था। ऐसे सभी पार्टी के विरोध में काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ कांग्रेए एक्शन ले रही है। उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी मप्र कांग्रेस कमेटी राजीव ङ्क्षसह ने त्योंथर विधानसभा के 17 कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी से तथ्यात्मक रूप से जानकारी मिली है कि विधानसभा क्षेत्र त्योंथर के अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में खुलेआम 17 लोगों ने पार्टी विरोधी कार्य किया। इसके कारण इन्हें प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
इन्हें किया गया निष्कासित
कांग्रेस पार्टी ने त्योंथर से कौशलेस द्विवेदी, गंगा प्रसाद द्विवेदी, अशोक पाण्डेय, संदीप त्रिपाठी, पियूष तिवारी, उद्धव तिवारी, रावेन्द्र तिवारी, जगतनारायण तिवारी, हिमांशुधर सिंह, ब्रह्मनारायण शर्मा, तुलाराम पाठक, स्वाती सिंह, पवन यादव, अरुण मिश्रा, सावेनद्र शर्मा, शत्रुघ्नप्रसाद मिश्रा, गोपाल शंकर तिवारी शामिल हैं।