कांग्रेस में भागमभाग, भाजपा में शामिल हुए कई पूर्व विधायक, सांसद और महापौर

मप्र कांग्रेस में इस समय भागमभाग मची हुई है। पार्टी छोड़कर नेता भाजपा की तरफ दौड़ लगा रहे हैं। गुरुवार को भोपाल में भारी संख्या में कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। रीवा से पूर्व सांसद, सतना, नागौद से कई पूर्व विधायक, पूर्व महापौर के अलावा दो दर्जन से अधिक कांगे्रसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भची भागमभाग से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है।

कांग्रेस में भागमभाग, भाजपा में शामिल हुए कई पूर्व विधायक, सांसद और महापौर

रीवा के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक ने भी भाजपा का दामन थामा, सीएम ने दिलाई सदस्यता
भोपाल। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को कई पूर्व विधायक, पूर्व महापौर सहित दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा में छोटे कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, जैसे मुझे मिली है। उन्होंने नवागत कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके विकास के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में विंध्य, मालवा  सहित दूसरे अंचलों के दो दर्जन से भी ज्यादा कांग्रेसी, बसपा व अन्य दलों से आए कार्यकर्ताओं व नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।


इन्होंने ज्वाइन की भाजपा
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व नगर निगम स्पीकर सुधीर सिंह तोमर, सतना के पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर, पूर्व सांसद देवराज सिंह, पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह (बसपा), पूर्व विधायक राजकुमार उमर्लिया, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर, पीसीसी सदस्य रवीन्द्र सेठी, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवदत्त सोनी, प्रदीप ताम्रकार पूर्व पार्षद, पूर्व आईजी रामलाल प्रजापति, आदर्श जायसवाल, एकता अनूप  सिंह, नागौद नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह सहित कई सरपंच, वर्तमान सरपंच पार्षद व अन्य कांग्रेसी व बसपा नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। न्यू ज्वाइंनिग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अगुवाई में नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। उन्हें प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और न्यू ज्वाइंनिग टोली के अनिल जायसवाल और सतना सांसद गणेश सिंह की मौजूदगी में अंग वस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई गई।