कांग्रेस को लगा एक और झटका, महिला विधायक ने थामा भाजपा का हाथ

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के पहले ही कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के टूटने का सिलसिला जारी है। एक और महिला विधायक ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के हाथा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

कांग्रेस को लगा एक और झटका, महिला विधायक ने थामा भाजपा का हाथ

अब तक तीन विधायक भाजपा में जा चुके हैं
सागर से कांग्रेस की इकलौती विधायक थीं निर्मला सप्रे
भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बाद एक झटका लग रहा है। अब सागर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीना से कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो गईं हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में निर्मला ने सागर के  राहतगढ़ में आयोजित सभा में भाजपा की सदस्यता ली। विधायक निर्मला सप्रे सागर जिले में कांग्रेस की इकलौती विधायक थी। अब उनके भाजपा में जाने से जिले में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं बचा है। निर्मला सप्रे एससी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं, ऐसे में लोकसभा चुनाव के बीच उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आचार संहिता लगने के बाद तीन विधायक कांग्रेस छोड़ चुके हैं। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, विजयपुर विधायक रामनिवास रावत के बाद सप्रे तीसरी कांग्रेस विधायक हैं, जो बीजेपी में शामिल हो गई हैं।
कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं : सप्रे
राहतगढ़ में मुख्यमंत्री के सामने भाजपा ज्वाइन करने के बाद सागर पहुंची निर्मला सप्रे ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि जिस पार्टी में लगातार महिलाओं के लिए टिप्पणी की जा रही है, यह बड़ा ही गलत है। मैं इस बात से बहुत दुखी थी और इसी बात से व्यथित होकर मैंने बीजेपी च्वाइन की है. बीजेपी में शामिल होने के लिए किसी तरह की सौदेबाजी या दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या मुझे देखकर आपको लग रहा है कि मैं किसी दबाव में हूं, मेरी खुद की इच्छा थी। कांग्रेस में महिलाओं का कोई स्थान नहीं है।