कांग्रेस को फिर लगा झटका, एक और विकेट गिरा

मप्र के कांग्रेस को फिर एक झटका लगा है। एक और विकेट गिर गया है। इस मर्तबा वार रूम के सह प्रभारी ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

कांग्रेस को फिर लगा झटका, एक और विकेट गिरा
file photo

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए वॉर रूम के सह प्रभारी अलमास सलीम ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में युवाओं, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वॉर रूम में भी जैसा काम होना चाहिए, नहीं हो रहा था। वॉर रूम कचौरी-समोसा खाने की जगह बन गई थी, जिससे पटवारी को भी अवगत कराया गया था। लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। बता दें कि अलमास सलीम दिवंगत कांग्रेस नेता मोहम्मद सलीम के पुत्र हैं। सलीम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़े थे। उनके निधन के बाद अलमास को कांग्रेस नेतृत्व ने आगे बढ़ाया था। 
दिखावे के लिए चुनाव लड़ी कांग्रेस
अलमास ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ जनता को दिखाने के लिए चुनाव लड़ रही है लेकिन अंदरूनी तौर पर पहले से अपनी हार मानकर बैठी थी। चुनाव आते हैं जाते हैं कोई हारता है कोई जीतता है। वो एक अलग मुद्दा है। लेकिन, जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के ऊपर जनता ने भरोसा किया था कि वो एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएंगे वो भूमिका निभाने में वे नाकाम हुए हैं।