कांग्रेस को फिर लगा झटका: जबलपुर महापौर ने छोड़ा हाथ का साथ भाजपा का दामन थामा

कांग्रेस को फिर जोरदार झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले जबलपुर में बड़ा उलटफेर हो गया है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। महाकौशल क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। वहीं भाजपा ने सेंध लगा दी है।



जबलपुर। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रभाव वाले महाकौशल क्षेत्र में आने वाले जबलपुर के महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। बुधवार को विधानसभा स्थगित होने के बाद कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह जबलपुर मेयर जगतबहादुर ंिसंह और दूसरे नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्हें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उनकी सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। अन्नू के अलावा डिण्डौरी जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू जितेन्द्र ब्यौहार, सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना  सिंह, डिण्डौरी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला के अलावा कई जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, जनपद पंचायत, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ब्लॉक प्रभारी सहित समाज सेवियों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की।  न्यौता ठुकराया, तो मन हुआ आहत:  सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत जगतबहादुर ंिसंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिस दिन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया, उस दिन मैं आहत हुआ था।
इस दौरान यह बड़े नेता थे मौजूद
प्रदेश कार्यालय में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के अलावा लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सहप्रभारी सतीश उपाध्याय, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, श्रीमती संपत्तिया उइके सहित दूसरे नेता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने बोला भाजपा एक परिवार है
इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक परिवार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति से मध्य प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने के लिए हम प्रयत्नशील हैं। अब कांग्रेस के मन में भी मोदी दिख रहे हैं। कांग्रेस में रहकर जनता की सेवा नहीं कर सकते। यही कारण है कि अन्नू भैया भाजपा में शामिल हो रहे हैं।