कांग्रेस के गुढ़ प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह ने भरा नामांकन, रैली में उमड़ी समर्थकों की भीड़

गुढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह ने सोमवार को शक्ति प्रदर्शन किया। वृंदावन गार्डन ने सभा का आयोजन किया। रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम दिन वह रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। फिर से नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस के गुढ़ प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह ने भरा नामांकन, रैली में उमड़ी समर्थकों की भीड़

रीवा। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्यासी कुंवर कपिध्वज सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने के पहले वृंदावन गार्डन में सभा का आयोजन किया। वृंदावन गार्डन में सैकड़ों की तादात में क्षेत्र भर से लोग पहुंचे। इसमें भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी थे। सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। गुढ़ प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह ने नए सदस्यों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। तत्पश्चात वृंदावन गार्डन से कलेक्ट्रेट के लिए विशाल नामांकन रैली निकाली गई।  कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ पहुंचकर उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस नेता श्री सिंह को जनता का अपार जऩ समर्थन व स्नेह मिल रहा है।  आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला,(भगत) जिला संगठन मंत्री रवि तिवारी, प्रदेश प्रतिनिधि लक्ष्मण कोल, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिनेश नारायण पिडि़हा, जिला महामंत्री विपिन पाण्डेय, सतीश सिंह तिवारी, गुढ़ ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय, रायपुर कर्चुलियान ब्लॉक अध्यक्ष पद्मदीप शुक्ला, गोविंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुमताज खान जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला, पूर्व जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार, अर्चना त्रिपाठी, श्यामकली कोल, मुश्ताक खान, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्री सिंह ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि जनता जनार्दन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। स्थानीय विधायक के भ्रष्टाचार, अनाचार और कमीशन खोरी से आम जनता परेशान है और इससे यहां की जनता मुक्ति पाना चाहती है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी जो जन विरोधी है। उससे भी पूरे प्रदेश के लोग मुक्ति पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा की गुढ़ विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। रोजगार की व्यापक समस्या है। जिसकी वजह से यहां के युवा पलायन करने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा कई और मुद्दे है जिन्हें पूरा किया जाएगा। क्षेत्र की जो भी समस्याएं है उसे दूर किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने 85 वर्ष के प्रत्याशी को टिकट देकर जनता के साथ छल किया है।  इसका खामियाजा इन्हें आगामी 17, नवंबर को होने वाले मतदान में भुगतना पड़ेगा।