गणेश चतुर्थी के दिन भगवान महामृत्युंज का आशीर्वाद लेकर निकली कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा

मंगलवार को भगवान महामृत्युंज की पूजा अर्चना कर किला से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत हुई। किला में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया।

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान महामृत्युंज का आशीर्वाद लेकर निकली कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा

REWA। एक तरफ जहां भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही हैं। जनता से आशीर्वाद ले रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अब कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। जनता के बीच पहुंच कर भाजपा के शासन काल में हुए कारनामों की पोल खोलनेे जनता के बीच पहुंच गई है। जन आक्रोश रैली की शुरुआत मंगलवार को भगवान महामृत्युंजय के दरबार में पूजा अर्चना से की गई। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी प्रताप भानु शर्मा,  जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा, रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा, पूर्व विधायक राजेन्द्र मिश्रा, पूर्व विधायक राम गरीब बनवासी, प्रदेश महासचिव बृज भूषण शुक्ला, प्रदेश महासचिव शिव प्रधान, संगठन मंगठन मंत्री रवि तिवारी आदि मौजूद रहे। किला से जन आक्रोश यात्रा रवाना हुई। यह यात्रा फोर्ट रोड होते हुए जय स्तंभ पहुंची। यहां से सेमरिया के लिए रवाना हो गई। इस  दौरान यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेस समर्थक और पदाधिकारी शामिल रहे।

जगह जगह स्वागत और नुक्कड़ सभा का आयोजन
रीवा से चल कर कांग्रेस की जन आक्रोश रैली शार्क इन चौराहा पहुंची। यहां पर कांग्रेस समर्थकों ने यात्रा को जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बहुरीबांध पहुंची। यहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जन आक्रोश यात्रा खड्डा मोड़ पहुंची। यहां पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा शाहपुर पहुंची। यहां रोड शो किया। रीवा में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा चार दिन चलेगी। सभी विधानसभा और सभी गांवों से होकर गुजरेगी। पहले दिन की यात्रा शाम 6 बजे जवा में समाप्त होगा।