अमानवीयता की हद पार: चोरी के संदेह में महिला को इतना पीटा की थाना में हो गई मौत

रीवा में चोरी के संदेह में थाना लाई गई महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। जिस घर में महिला काम करती थी उसी घर के मालिक ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था। इसी मामले में उसे पुलिस सिविल लाइन लेकर आई थी। रात में पुलिस गंभीर हालत में महिला को लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत हालत में ही महिला को लेकर गए थे। शरीर में चोट के निशान थे। चोरी के संदेह में महिला को जमकर पीटा गया। पुलिस और मालिक की प्रताडऩा से महिला की जान चली गई।

अमानवीयता की हद पार: चोरी के संदेह में महिला को इतना पीटा की थाना में हो गई मौत

Rewa। सिविल लाइन थाना एक बार फिर विवादों में आया है। यहां कुछ दिन पहले गोलियां चली थी। अब एक महिला की भी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार ढेकहा निवासी यशवर्धन सिंह ने अपने घर पर काम करने वाली महिला कर्मचारी राजकली उर्फ जुग्गी केवट के खिलाफ चोरी की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में महिला को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई थी। थाना में ही रखा गया था। Monday-tuseday रात करीब 12.30 बजे महिला को पुलिस लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। खानापूर्ति के लिए ईसीजी वगैरह कराया गया लेकिन उसमें कुछ भी नहीं आया। पहले पुलिस महिला को लावारिस बता रही थी लेकिन मामला हाथ से निकलते ही पुलिस सीधे लाइन पर आ गई। रात में संजय गांधी अस्पताल में अमहिया थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर, गोविंदगढ़ से शिवा अग्रवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मामले को सम्हालने पहुंच गए थे। पूरा मामला संदेह के घेरे में है। सिविल लाइन थाना में महिला की मौत हुई है। इस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। महिला को दोपहर में ही पकड़ कर पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। इसके बाद ही उसकी हालत थाना में बिगड़ी। पूरे मामले में पुलिस और महिला के मालिक की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
परिजनों ने लगाया करंट लगाने का आरोप
प्रियंका केवट शिकारगंज रामपुर नैकिन ने बताया कि उनकी ननद 10 साल से रीवा में रह रही थी। पुलिस उसे उनके मालिक के यहां से लेकर आए थे। मृतिका राजकली उर्फ जुग्गी केवट सीधी जिला के शिकारगंज रामपुर नैकिन की है। मौरा खड्डी में ससुराल है। रीवा के ढेकहा में यशवर्धन सिंह के यहां घरेलू काम कर रही थी। यशवर्धन ङ्क्षसह निवासी ढेकहा के यहां चोरी हुई थी। उन्होंने राजकली पर संदेह जाहिर किया था। मृतिका की भाभी ने बताया कि मृतिका ने फोन पर बताया कि उसके साथ मारपीट की जाती थी। करंट लगाने और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी
एसपी vivek singh ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कल एक चोरी की एफआईआर हुई थी। फरियादी ने इस महिला को संदेही के तौर पर बताया था। पूछताछ के लिए महिला को थाना लगाया गया था। रात में उसकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाया गया। उसकी वहां मौत हो गई। मामले में जांच कर रहे हैं। जहां भी लापरवाही मिलेगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में मजिस्ट्रियल इंक्वायरी कराएंगे। सभी के कथन होंगे।