मासूम से दरिंदगी: 5 वीं की छात्रा को किया अगवा फिर जंगल में किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने थाना घेरा

रीवा में फिर हैवानियत की घटना सामने आई है। दरिंदों ने पांचवी की छात्रों को बाइक से अगवा किया। जंगल ले गए। दुष्कर्म कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना जनेह थाना अंतर्गत गढ़ी चौकी की बताई जा रही है।

मासूम से दरिंदगी: 5 वीं की छात्रा को किया अगवा फिर जंगल में किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने थाना घेरा
ग्रामीणों ने चौकी में किया हंगामा

गढ़ी चौकी को ग्रामीणों ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा
रीवा। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी है। पुलिस सड़कों पर हाथ पैर मार रही है और वहीं दूसरी तरफ अपराधी खुले आम वारदात को अंदाम दे रहे हैं। चोरी, लूटपाट और नशे का कारोबार भी धड़ल्ले से चल रहा है। अब अपराधियों ने एक और बड़ी वारदात को अंदाम दे दिया। त्योंथर के जनेह थाना के गढ़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय से  शुक्रवार की दोपहर घर लौट रही थी। 10 वर्षीय मासूम छात्रा को रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रोका। छात्रा के साथ एक छात्र भी था। दोनों को अज्ञात बाइक सवारों ने घर छोडऩे का झांसा दिया। बहला फुसला कर बाइक में बिठाया और जंगल की तरफ लेकर चल दिए। चन्द्रपुर के पास सूनसान क्षेत्र में ले जाकर आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि छात्रा को खजुरिहा पहाड़ में तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। उनके साथ मारपीट भी की गई। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से आरोपी फरार हो गए। इसकी सूचना जब परिजनों को हुई तो वह सीधे थाना पहुंच गए। मामला दर्ज कराया गया। छात्रा को पुलिस मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं अपराध पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
चौकी का ग्रामीणों ने किया घेराव, जमकर हुआ हंगामा
 घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा भरा हुआ है। गांव में हंगामे की स्थिति बनी हुई है। गुस्साए लोगों ने गढ़ीचौक्ी में हंगामा कर दिया है। लोग थाने में घुस गए। जमकर हंगामा चला। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने चौकी को घेर लिया है। आरोपी के खिलाफ ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पड़ोसी गांव का युवक निकला आरोपी
पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी युवक की पहचान कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी थाना क्षेत्र के गोदर गांव का रहने वाला अंजनी केवट है। उसने बच्ची को घर तक छोडऩे का झांसा देकर बाइक में बैठाया था। इसके बाद सूनसान जंगल में लेजाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, 363 एवं पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।
मासूम की हालत स्थिर, डॉक्टर कर रहे निगरानी
बच्ची को पुलिस ने उपचार के लिये संजय गाधंी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बच्ची के इलाज के संबंध में चिकित्सकों से बात की है। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है। फिलहाल दो से तीन दिन उसे आब्जर्वेसन में रखा जायेगा।
हवाई फायर की बन गई थी नौबत
घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर गढ़ी पुलिस चौकी का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस चौकी के भीतर घुस गई। ग्रामीण आरोपी को खुद ही सजा देने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस परेशान हो गई। किसी तरह ग्रामीणों को पुलिस चौकी से बाहर निकाला गया। इस दौरान बंदूकधारी पुलिसकर्मियों ने रायफल को बाहर निकाल कर नॉक भी कर लिया था। लेकिन समय रहते स्थिति काबू में आ गई, जिससे फायर नहीं करना पड़ा।
-------------
जनेह थाना क्षेत्र में कक्षा पांचवी की छात्रा से दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने आक्रोश दिखाते हुये पुलिस चौकी का घेराव किया था, लेकिन उन्हें शांत करा दिया गया। बच्ची का उपचार एसजीएमएच में चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक रीवा