डीईओ के औचक निरीक्षण में खुली पोल, शिक्षक और प्राचार्य मिले गायब, छात्रों की संख्या मिली कम

शुक्रवार को भी जिला शिक्षा अधिकारी का निरीक्षण जारी रहा। डीईओ ने ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किए। 5 स्कूलों में पहुंचे। अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं का अवलोकन किया। इसके अलावा स्कूलों में व्यवस्थाएं भी देखी। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शिक्षक, कर्मचारी नदारद मिले। प्राचार्य तक लापता मिले। स्कूलों में छात्रों की संख्या न्यून मिली। शैक्षणिक स्तर पर संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीईओ ने नाराजगी जताई है।

डीईओ के औचक निरीक्षण में खुली पोल, शिक्षक और प्राचार्य मिले गायब, छात्रों की संख्या मिली कम

रीवा।  चुनाव खत्म होते ही जिला शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद उपाध्याय ने स्कूलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। जिला पंचायत के सीईओ ने भी बैठक लेकर स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार और रिजल्ट सुधार के लिए सब की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। यही वजह है कि अब स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों की दौड़ लगा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया। अद्र्धवार्षिक परीक्षा का भी अवलोकन किया। इसके अलावा स्कूल की व्यवस्थाएं भी देखी। कई जगहों पर अव्यवस्थाएं मिली। शिक्षक नदारद मिले। इस पर कार्रवाई की तैयारी है।
कटरा स्कूल में 8 शिक्षक और 7 अतिथि शिक्षक नदारद मिले
जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार की सुबह 10.15 बजे आकस्मिक निरीक्षण किए। निरीक्षण के समय अद्र्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 9 वीं में संस्कृत, कक्षा 10 में सस्कृत का प्रश्न पत्र था। कक्षा 9वीं में कुल परीक्षार्थी 111 में 95 उपस्थित रह। 16 अनुपस्थित रहे। इसी तरह 10 वीं में कुल 150 छात्रों में 140 उपस्थित और 10 छात्र अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के सयम कक्ष क्रमांक 1 और 2 में प्रश्न पत्र वितरण में दोनों पेज अलग अलग पाए गए। स्टेपल नहीं किया गया थ। प्रत्येक कक्ष में साफ सफाई का अभाव रहा। नियमित शिक्षकों को पर्यवेक्षण काय्र में नहीं लगाया गया। केवल अतथि शिक्षकों से पर्यवेक्षण कार्य कराया जा रहा था। विद्यालय के प्रवेश द्वार पर ताला बंद पाया गया। स्कूल में 14 कर्मचारियों में 8 अनुपस्थित पाए गए। अतिथि शिक्षक कुल 21 में से 7 अनुपस्थित पाए गए।
---------------------------


शासकीय हाई स्कूल सोहागी में मिली गंदगी
सुबह 11.15 बजे डीईओ सोहागी स्कूल पहुंचे। स्कूल का डीईओ ने निरीक्षण किया। अद्र्धवार्षिक परीक्षा संचालित पाई गई। कक्ष क्रमांक 2 में पर्यवेक्षक हीरालाल प्रजापति थे। प्रश्न पत्रों में पेन से टिक होना पाया गया। कक्षा 6 वीं की कक्षा में रामायण मांझी शिक्षक अध्यापन कार्य करा रहे थे। रामयण मांझी से छात्रों की स्कूल में दर्ज संख्या पूछी गई। वह जानकारी नहीं दे पाए। कक्षा 6 वीं में 55 छात्र दर्ज हैं। इसमें से सिर्फ 11 छात्र ही उपस्थित पाए गए। शेष अनुपस्थित रहे। साफ सफाई को लेकर निर्देशित किया गया। पीएमश्री विद्यालय के लिए आवंटित राशि 15 दिसंबर तक खर्च कर उपयोगिता प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
--------------------
शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सोहागी की स्थिति खराब मिली
शुक्रवार को डीईओ ने प्राथमिक शाला सोहागी का भी निरीक्षण किया। संस्था में समय सारिणी का विधिवत संधारण नहीं पाया गया। इससे स्पष्ट नहीं होता है कि कौन सी कक्षा किस शिक्षक को आवंटित है। संस्था में कक्षा 1 में 8 छात्र दर्ज हैं। 3 उपस्थित 5 अनुपस्थित मिले। कक्षा 2 में 18 छात्र दर्ज हैं। 9 उपस्थित और 9 उपस्थित मिले। कक्षा 3 में 21 दर्ज हैं। इसमें 3 उपस्थित और 19 अनुपस्थित मिले। कक्षा 4 में 14 छात्र हैं। इसमें से 7 उपस्थित और 7 अनुपस्थित मिले। कक्षा 5 वीं में 8 रजिस्टर्ड हैं। 4 उपस्थित और 4 अनुपस्थित मिले। दर्ज संख्या के आधार पर उपस्थिति न्यून पाई गई। शिक्षकों की डायरी अपूर्ण पायी गई। प्रभारी प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमारश्रीवास्तव कार्य के प्रति लापरवाह मिले। छात्रों का शैक्षणिक स्तर काफी न्यून मिला। छात्रों के पास अभ्यास पुस्तिका का आभाव पाया गया। विद्यालय में साफ सफाई नहीं मिली।


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुदामा में तीन शिक्षक गायब मिले
जिला शिक्षा अधिकारी ने दोपहर 2.56 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुदामा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अद्र्धवार्षिक परीक्षा संचालित पाई गई। इसके अलावा  उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। कई माह से अवकाश लेखा का संधारण नहीं होना पाया गया। उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के पद पर होते हुए माध्यमिक शिक्षक को संस्था का प्रभारी बनाया गया है। संस्था में कुल 14 कर्मचारी हैं। इनमें से 11 उपस्थित मिले। जिनमें रामरामखेलावन कोल गुरुजी दिनांक 24 नवंबर 2023 से बिना सूचना के गायब है। इसकी जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भी नहीं दी गई। समय सारिणी का विधिवत संधारण नहीं किया गया। बहादुर ङ्क्षसह उच्च माध्यमिक शिक्षक ने शिक्षक दैनंदिनी का विधिवत संधारण नहीं होना पाया गया।
--------


उमरी गोविंदपुर माध्यमिक स्कूल से हेडमास्ट ही गायब मिले
डीईओ ने शाम 4.10 बजे शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरी गोविंदपुर चाकघाट निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान छात्र स्कूल परिसर में खेलते हुए पाए गए। संस्था में कुल 6 कर्मचारी दर्ज हैं। इनमें से राजेन्द्र प्रसारद कोल प्रभारी प्रधानाध्यापक कर्मचारी पंजी में हस्ताक्षर करके अनुपस्थित रहे। शेष सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। स्कूल में पहली से आठवीं तक कुल 158 छात्र दर्ज हैं। इनमें से सिर्फ 59 की उपस्थित मिले। शेष छात्र अनुपस्थित पाए गए। स्कूल में उपस्थिति न्यून पाई गई। समय सारिणी का संधारण नहीं पाया गया। शिक्षक डायरी भी संधारित नहीं मिली।