डीएफओ अनुपम शर्मा का हुआ स्थानांतरण अब भोपाल से अनुराग सम्हालेंगे रीवा की कमान

डीएफओ रीवा अनुपम शर्मा का स्थानांतरण हो गया है। उनकी जगह पर नई पदस्थापना भी कर दी गई है। अनुपम शर्मा की जगह वहीं भोपाल में पद विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अनुराग कुमार को रीवा में वन मंडलाधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। डीएफओ के स्थानांतरण के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

रीवा। वन विभाग ने आईएफएस अधिकारियेां के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। रीवा वन मंडलाधिकारी अनुपम शर्मा का स्थानांतरण कर दिया गया है। अनुपम शर्मा को दक्षिण पन्ना में पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि रीवा में अनुपम शर्मा को वन मंडलाधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया था। उनके यहां आने के बाद बड़े बदलाव की उम्मीद थी। उन्होंने रीवा में कई बड़े काम भी किए लेकिन कर्मचारियों के दिल में उतर नहीं पाए। कर्मचारियों को डराते धमकाते रहे। जितना उन्हें उनके कार्यों से पहचान मिली। उतनी ही बदनामी भी झेलनी पड़ी। कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के मामले में उनके खिलाफ वन मंडल कर्मचारी संघ हो गया था। कार्रवाई की मांग भ्ी की गई थी। इसके बाद से ही उनके स्थानांतरण की अटकलें लगाई जाने लगी थी। वन विभाग ने अनुपम शर्मा को रीवा से स्थानांतरित कर दिया है। वन विभाग के जारी स्थानांतरण आदेश में सतना डीएफओ को भी नंबर लग गया। रीवा के अनुपम शर्मा को पन्ना दक्षिण में पदस्थ किया गया है तो वहीं सतना डीएफओ विपिन पटेल को अनूपपुर भेज दिया गया है। वहीं रीवा की बागडोर अब भोपाल में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अनुराग कुमार सम्हालेंगे। उनकी पदस्थापना रीवा में कर दी गई है।
कर्मचारी डीएफओ के रवैये से थे परेशान
रीवा वन विभाग में डीएफओ के रूप में अनुपम शर्मा की पदस्थापना की गई थी। पदस्थापना के बाद से ही कर्मचारियों पर डीएफओ का काफी दबाव रहता था। कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के साथ ही उनके मोबाइल आदि भी चेक करते थे। कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता था। इसके अलावा कर्मचारियों से भी विवाद हो चुका था। कर्मचारी डीएफओ की कार्यप्रणाली से नाखुश थे। अब डीएफओ के स्थानांतरण से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।