डेयरी संचालक करा रहा था मीटर से छेड़छाड़, अधिकारियों ने रंगे हाथ पकड़ा, प्रकरण बनाया

मीटर से छेड़छाड़ करते शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने एक व्यक्ति और डेयरी संचालक को रंगे हाथ धरदबोचा। बिजली चोरी करने के लिए मीटर में छेड़छाड़ कराई जा रही थी। इसकी शिकायत विभाग के सहायक अभियंता ने अमहिया थाना में दर्ज कराई है।

डेयरी संचालक करा रहा था मीटर से छेड़छाड़, अधिकारियों ने रंगे हाथ पकड़ा, प्रकरण बनाया

रीवा। वैसे तो विद्युत विभाग के सामने जांच के दौरान मीटर से छेड़छाड़ किए जाने के कई मामले सामने आते रहते हैं। बिजली चोरी करने के लिए उपभोक्ता मीटरों को खराब करने और बायपास करने से नहीं चूकते। लेकिन शुक्रवार को विुत विभाग के अधिकारी सहायक अभियंता राजस्व ने एक दुकानदार और मीटर से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को रंगे हाथ धरदबोचा।

सहायक अभियंता ने पुलिस से शिकायत में बताया है कि संजय नगर स्थित श्याम डेयरी में एक व्यक्ति मोहम्मद शाहिद अंसारी पिता मोहम्मद नईम अंसारी निवासी पोखरी टोला उम्र 35 वर्ष मीटर से कुछ छेड़छाड़ कर रहा था। इसे देखकर वह रुके और जानकारी लेने लगे। मीटर से छेड़छाड़ की जानकारी लेते ही संबंधित व्यक्ति डर गया। इसके बाद इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी उमाशंकर द्विवेदी सहायक अभियंता को दी गई। इसके बाद उमाशंकर द्विवेदी अपनी टीम के साथ जिसमें आरके शुक्ला फीडर प्रभारी, मनीष ङ्क्षसह फीडर प्रभारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर श्याम डेयरी में लगे मीटर की जांच की गई। जांच के दौरान मीटर में छेड़छाड़ होना पाया गया। पूछताछ करने पर शाहिद अंसारी ने सुभाष सिंह पिता राजेश ङ्क्षसह उम्र 18 वर्ष डेयरी संचालक के बुलाने पर आने की बात कही। दुकान में कनेक्शन कृष्ण कुमार तिवारी के नाम से है।

जिसका सर्विस क्रमांक 1402021773 है। मीटर क्रमांक 3090945 मेक एईडज्ञब्लू जिसका किराया से लेकर उपयोग सुभाष ङ्क्षसह  द्वारा किया जा रहा है। सुभाष ङ्क्षसह एवं मोहम्मद शाहिद अंसारी दानों इस इस आपराधिक कृत्य में शामिल हैं। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए विद्युत अधिनियम 2004 के तहत धारा 135 का प्रकरण बनाया गया है। इसके अलावा धारा 138 एवं 139 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करने के लिए अमहिया थाना में भी शिकायत की गई है।
इसलिए भी हो रहा है स्मार्ट मीटर का विरोध
रीवा में स्मार्ट मीटर का जमकर विरोध हो रहा है। स्मार्ट मीटर से बिजली की चोरी नहीं कर पाएंगे। इसी चोरी के लिए स्मार्ट मीटर का विरोध हो रहा है। स्मार्ट मीटर से कनेक्शन बायपास करने या फिर किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने पर इसकी जानकारी विभाग को हो जाएगी। मीटर अपने आप बंद हो जाएगा। यही वजह है कि लोग इसका विरोध करना शुरू कर दिए हैं। लोगों के बीच कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए स्मार्ट मीटर में ही गड़बड़ी का भ्रम फैला दिए हैं। यदि स्मार्ट मीटर घरों में लग जाए तो इस तरह की चोरियां ही रुक जाएं।