तीन दिन से गायब युवक का तालाब में मिला शव, परिजनों ने लगाया जाम

सेमरिया के शाहपुर चौकी अंतर्गत एक युवक को शव तालाब में तैरता हुआ मिला। युवक शाहपुर गांव के ही युवक का बताया जा रहा है। युवक घर से तीन दिन से गायब था। अचानक शव मिलने से परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया है। गांव के ही एक युवक पर हत्या का संदेह जता रहे हैं। शव मिलने के बाद सेमरिया मार्ग पर परिजनों ने जाम लगा दिया है। संदेही पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

तीन दिन से गायब युवक का तालाब में मिला शव, परिजनों ने लगाया जाम
file photo

रीवा। सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 वर्षीय शाहपुर निवासी चंदूलाल उर्फ आकाश आदिवसी पिता मोले आदिवासी तीन दिन पहले घर से निकलाथा। उसे गांव के ही एक युवक ने अपने साथ स्कूटी पर ले गया था। इसके बाद युवक का पता नहीं चला था। तीन दिन बाद उसका शव गांव के पास तालाब में शव मिला है। शव मिलने के बाद परिजनों ने जाम लगा दिया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जो व्यक्ति तीन दिन पहले युवक को अपने साथ ले गया था। उसी पर परिजन शक कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि संदेही युवक पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। उसके खिलाफ ही परिजन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। मांग को लेकर ही सेमरिया रीवा मार्ग में परिजनों ने जाम लगा दिया है। शाहपुर चौकी के सामने ही हंगामा चल रहा है। गांव के सभी लोग एक्त्र हो गए हैं। पुलिस परिजनों को समझाइश देने में लगी है लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है।