डीन के निरीक्षण से मची खलबली, जानिए बर्न यूनिट पहुंचे तो फिर क्या हुआ

नए डीन कहीं भी अचानक पहुंच जाते हैं। हर समय कार्यालय में ही रहते हैं। उनके निरीक्षण और जांच से हड़कंप मचा है। गुरुवार को डीन कॉलेज और अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। सबसे पहले कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के हर विभाग में गए। गंदगी तक देखी। ओपीडी की लंबी लाइन में खड़े होकर मरीजों की परेशानी समझी। इसके बाद मेजर ओटी गए। वार्डों में मरीजों की संख्या और डॉक्टरों की उपस्थिति देखी। प्रबंधन को व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार के निर्देश दिए हैं।

डीन के निरीक्षण से मची खलबली, जानिए बर्न यूनिट पहुंचे तो फिर क्या हुआ

ईएनटी, बर्न यूनिट, ओपीडी का डीन ने किया निरीक्षण
रीवा। ज्ञात हो कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में नए डीन के रूप में डॉ सुनील कुमार अग्रवाल की पदस्थापना की गई है। डॉ अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही ताबड़तोड़ निरीक्षण शुरू कर दिए हैं। हर समय कार्यालय में ही डटे रहते हैं। हर दिन अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इसकी शुरुआत उन्होंने आकस्मिक चिकित्सा विभाग और रेडियोलॉजी विभाग के पीछे की सीवरेज गंदगी से की। उन्होंने सुबह 9 बजे निरीक्षण शुरू किया। सबसे पहले सीवरेज का पानी भरने को लेकर उन्होंने पीडब्लूडी के इंजीनियरों को फटकार लगाई। जल्द से जल्द इस सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह मर्चुरी गए। मर्चुरी  तक निरीक्षण किए। पीछे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त मिले। सीवरेज के गड्ढे खुले हुए पाए गए। इस पर भी उन्होंने आपत्ति दर्ज की। पीडब्लूडी को सारे काम तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करनेे को कहा।
------------


वार्डों में पहुंचे मरीज की संख्या और डॉक्टर की जानकारी ली
मर्चुरी से डीन सीधे ईएनटी विभाग पहुंचे। ईएनटी विभाग में पहुंच कर वह वार्ड गए। वार्ड  में साफ सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं देखी। मरीजों की भर्ती संख्या तक देखी। इसके अलावा मौके पर मौजूद स्टाफ, डॉक्टरों की उपस्थिति का भी निरीक्षण किया। यहां से वह फिर नेत्र रोग विभाग गए। नेत्र रोग विभाग के बाद सर्जरी विभाग पहुंचे। यहां पर कुछ देर तक रहे। बारीकी से निरीक्षण किया। वार्ड में पहुंच कर ड्यूटीरत चिकित्सक की जानकारी ली। स्टाफ के बारे में पूछा। मरीजों और बिस्तर संख्या की जानकारी ली। यहां से फिर वह आगे बढ़ गए।
--------------


ओपीडी की लंबी लाइन से हुए नाराज
डीन डॉ सुनील अग्रवाल बर्न यूनिट का निरीक्षण करने के बाद ओपीडी हाल पहुंचे। यहां पर पर्ची काउंटर के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी। डीन मौके पर पहुंची। मरीजों की बीच वह भी खड़े हो गए। उन्होंने मरीजों की समस्या को देखा। इसके बाद प्रबंधन को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इस परेशानी से निराज दिलाने की व्यवस्था की जाए। मरीजों को इस लंबी लाइन में न खड़ा होना पड़े। इसके इंतजाम किए जाएं। डीन ने ओपीडी का भी अवलोकन किया। विभागों में पहुंच कर डॉक्टर मरीजों की जांच कर रहे हैं या नहीं इसका भी निरीक्षण किया।
करीब दो घंटे तक चला निरीक्षण
डीन ने संजय गांधी अस्पताल में करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया। इसके ेअलावा उन्होंने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज का भी अवलोकन किया था। इसके बाद डीन ने संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा के साथ घंटो व्यवस्थाओं को लेकर मंथन भी किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं को किस तरह से और बेहतर बनाया जा सके। इस पर भी डीन ने अधीक्षक के साथ चर्चाएं की।