बजरंग दल को लेकर बदले दिग्विजय के सुर, अब बोले सरकार आई तो बैन नहीं करेंगे

बजरंग दल का कांग्रेस कर्नाटक में विरोध कर चुकी है। इस पर बैन लगाने तक का भी एलान कर चुकी है। अब इसी कांग्रेस के सुर मप्र में बदल गए हैं। राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को लेकर कहा है कि मप्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो उसे बैन नहीं किया जाएगा।

बजरंग दल को लेकर बदले दिग्विजय के सुर, अब बोले सरकार आई तो बैन नहीं करेंगे
digvijay singh file photo


भोपाल। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आने पर बजरंग दल पर बैन नहीं लगाया जाएगा। बजरंग दल में कई अच्छे लोग भी हैं लेकिन जो आपराधिक प्रवृत्ति के लोग इसमें काम कर रहे हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।  कांगे्रस साफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल पड़ी है। कांग्रेस यह ट्रंप कार्ड खेल कर बीजेपी के वोट बैंक को प्रभावित करने की सोच रही है। हिंदुत्व कार्ड पर चल रही भाजपा के राह में रोड़ेे डालने की तैयारी है। यही वजह है कि दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल के मप्र में सरकार आने पर बैन करने से इंकार कर दिया है। कहा कि बजरंग दल गुंडों का दल है। इसमें असामाजिक तत्व पट्टा बांध कर घूम रहे हैं। चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर सरकार पर निशाना साधा उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार में धार्मिक स्थलों में भ्रष्टाचार हो रहा है। राम मंदिर की जमीन की खरीदी से लेकर इसके निर्माण में भी जमकर गड़बडिय़ां हुई है। कैग की रिपोर्ट में भी निर्माण में भ्रष्टाचार सामने आया है। बजरंग दल हिंदुओं का दल है। लेकिन इसमें असामाजिक तत्व भरे हुए हैं। इन पर रोक लगाई जाएगी।
दिग्विजय सिंह ने कहा मैं हिंदू हूं और हिंदू रहूंगा
 एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं हिंदू था हूं और हिंदू रहूंगा। मै सनातन धर्म का पालन करता हूं। मैं बीजेपी के किसी भी नेता से ज्यादा बड़ा हिंदू हूं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ के बयान को भाजपा ने गलत तरीके से पेश किया है। देश में सबसे ज्यादा हिंदू हैं दिग्विजय सिंह ने कहा कि इनका हिंदू धर्म से कोई लेना देना नहीं है कमलनाथ के बयान को तोड़- मरोड़ का प्रस्तुत किया गया जबकि उन्होंने साफ कहा था कि हमारा भरोसा संविधान पर था है और रहेगा।
धार्मिक कार्यों में हो रहा भ्रष्टाचार
दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर जगह भ्रष्टाचार हर जगह अनियमित तरीके से काम हो रहा है। यहां तक की धार्मिक कार्यों में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। पहले राम मंदिर निर्माण का काम जब अयोध्या में हो रहा था तो उसमें हजारों करोड़ रुपए हमसे इक_े किए गए, आज तक उसका हिसाब नहीं दिया।
सीएम का बयान भी आया सामने
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को किसी से लेना देना नहीं है। न तो हिंदूत्व से और न ही समाज से लेना देना है। इन्हें तो सिर्फ वोटों की फसल काटनी है। जब जो ठीक समझते हैं, वह कहते रहते हैं।