भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे दिलीप सिंह गुड्डू भईया

देवतालाब विधानसभा क्षेत्र 72 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्री दिलीप सिंह गुड्डू भईया नामांकन पत्र मऊगंज में दाखिल किया है। शुक्रवार की सुबह गुड्डू भईया देवतालाब मंदिर में भूत भावन भोलेनाथ का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके साथ ही पार्टी कार्यालय में आकर क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन फॉर्म भरने मऊगंज पहुंचे।

भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे दिलीप सिंह गुड्डू भईया

REWA. फॉर्म भरने के बाद भईया पार्टी कार्यालय में आकर अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति बनाई। क्षेत्र में गुड्डू भईया के प्रति लोगों का स्नेह व प्यार अच्छा देखने को मिल रहा है। इस दौरान आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुधीर साहू, श्रीकांत पांडे, कृष्ण बिहारी पांडे, भोला गिरी जी, रामनरेश सोनी जी, सतीश मिश्रा जी, उमेश भारती जी, अनिल पटेल जी, रजनीश पटेल जी, रोहिणी गोस्वामी जी, मनोज साकेत जी, शरीफउद्दीन अंसारी, नीरज पांडे जी, सुधाकर पांडे जी, अजय ठाकुर जी, सौरभ पांडे जी, सत्यम त्रिपाठी के साथ आदि पार्टी के हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए हैं।