ठेकेदार की जिला प्रशासन और पुलिस ने सीज की सम्पत्ति

एक ठेकेदार ने भोपाल से सड़क निर्माण के लिए पॉलिथिन और कैमिकल लिया। उसका भुगतान नहीं किया। 6 साल बाद अचानक जिला प्रशासन और पुलिस ने नेहरू नगर कार्यालय पहुंची और कार्यालय को सीज कर दिया है।

एमएसएमई कोर्ट से जारी हुआ था आरआरसी आदेश
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर नैकिन के ठेकेदार केडी ङ्क्षसह का नेहरू नगर में भी कार्यालय है। इन्होंने गड्डी रोड का निर्माण करने के दौरान भोपाल की बालाजी इंटरप्राइजेज से कैमिकल और प्लास्टिक खरीदी थी। करीब 6 लाख 55 हजार रुपए का बिल बना था। इसका भुगतान ठेकेदार केडी सिंह ने नहीं किया। कंपनी लगातार केडी सिंह से फोन पर संपर्क में बनी रही। पहले तो उन्होंने भुगतान का आश्वासन दिया। बाद में कंपनी का फोन भी उठाना बंद कर दिया। बालाजी इंटर प्राइजेज ने एमएसएमई कोर्ट में याचिका दायर कर दी। कोर्ट ने ठेकेदार के खिलाफ आरसीसी जारी कर दी। कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए। आरआरसी की कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को अधिकृत किया। शुक्रवार को भोपाल से कंपनी के अधिकारी भी पहुंचे। तहसीलदार ने पुलिस के साथ नेहरू नगर पहुंच कर केडी सिंह के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। कार्यालय को सील कर दिया गया है। केडी सिंह पर मूलधन सिंह 6 साल का ब्याज जोड़कर करीब 10 लाख की रकम बकाया है।