क्या आप जानते हैं कि देश में रहने के लिए सबसे महंगा कौन सा शहर है और दुनिया में कौन है सबसे ऊपर

देश में रहने के लिए सबसे महंगे शहर में मुम्बई सबसे ऊपर है। इसके अलावा दिल्ली और बेंगलुरू भी महंगे शहरों में शामिल है लेकिन मुम्बई हर मामले में महंगा है। मुम्बई में रहना, सफर करना महंगा है। इसके अलावा यदि बात दुनिया की करें तो हांगकांग पहले नंबर पर है। यह सबसे महंगा शहर है।

क्या आप जानते हैं कि देश में रहने के लिए सबसे महंगा कौन सा शहर है और दुनिया में कौन है सबसे ऊपर
File photo

दुनिया के टॉप 100 में हालांकि इनका नंबर ही नहीं लगता
मुंबइ। ह्यूमन रिसोर्स कंसल्टेंसी मर्सर के एक सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक दूसरे शहरों से आए लोगों के लिए मुंबई देश के अन्य शहरों के मुकाबले काफी महंगा है। कंसल्टेंसी ने कॉस्ट ऑफ लिविंग 2024 की सर्वे रिपोर्ट में यह कहा है। मुंबई में पर्सनल केयर, बिजली, यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन और किराए का घर लेना महंगा है। कंसल्टेंसी ने आगे कहा कि देश में सबसे महंगे शहरों में मुंबई, नई दिल्ली और बेंगलुरु शामिल हैं। इस साल मुंबई ने 11 पायदान की छलांग लगाई, लेकिन दुनिया में ये शहर टॉप 100 में नहीं हैं। ग्लोबल लेवल पर कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे में टॉप 5 शहरों की रैंकिंग में कोई चेंज नहीं है। हांगकांग पहले नंबर पर है। उसके बाद सिंगापुर, ज्यूरिख, जिनेवा, बेसल, बर्न, न्यूयॉर्क सिटी, लंदन, नासाउ और लॉस एंजिल्स आते हैं। मुंबई में मकान के किराए में 6-8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में मकान किराया 12-15 प्रतिशत के बीच बढ़ा है। बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई में भी मकान किराए में यही ट्रेंड रहा है। मुंबई-पुणे बिजली के मामले में सबसे महंगे शहर हैं। मुंबई-बेंगलुरु में ट्रैवल कॉस्ट भी सबसे अधिक है।
कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे में लचीलापन दिखाया
मर्सर के इंडिया मोबिलिटी लीडर राहुल शर्मा ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत ने हमारे 2024 के कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे में लचीलापन दिखाया है। मुंबई की रैंकिंग में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन भारतीय शहरों की ओवरऑल अर्फोडिबिलिटी इंटरनेशनल कंपनियों और इंडियन कंपनियों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू डिमांड और मजबूत सर्विस सेक्टर से हमारी स्ट्रांग इकॉनमी ग्लोबल टैलेंट के लिए स्टेबल वातावरण प्रदान करती है। जैसे-जैसे ग्लोबल हाउसिंग कॉस्ट और महंगाई बढ़ती है वैसे-वैसे भारत की ग्रोथ स्टोरी और लिविंग स्टैंडर्ड में सुधार इसे इंटरनेशनल असाइनमेंट के लिए एक अट्रैक्टिव ठिकाना बनाते हैं।