रीवा के डॉक्टर की डॉक्टर बेटी ने लगाई फांसी, जानिए वजह

रीवा के रहने वाले डॅाक्टर की डॉक्टर बेटी ने फंसे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। शव घर के बाथरूम में मिला। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।

रीवा के डॉक्टर की डॉक्टर बेटी ने लगाई फांसी, जानिए वजह
file photo

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार डॉ आर के वर्मा मूल रूप से  रीवा के रहने वाले हैं। वह बुढ़ार में खंड चिकित्साक अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। उनकी बेटी कृतिका वर्माण एबीबीएस कर चुकी थी। अब वह पीजी करने वाली थी। रीवा मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन से पीजी करने के लिए प्रवेश भी ले चुकी थी। इसके पहले ही डॉ कृतिका ने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली।सुबह जब परिजनों ने काफी देर तक कृतिका को बाथरूम में पाया तो उन्हें शंका हुई। दरवाजा खुलवाया गया तो वह अंदर फंदे से लटकी हुई मिली। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि कृतिका वर्मा बुढ़ार  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ थी।