डॉक्टरों ने बचाई महिला की जान, खुश होकर परिजन ने किया स्ट्रेचर दान

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के लेखापाल के पद से रिटायर हुए एक कर्मचारी की पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई। दिल की धड़कन थमने लगी थी। सुपर स्पेशलिटी के डॉक्टरों ने रुकती धड़कों ने जान फूंक दी। महिला का आपरेशन कर जान बचा ली। डॉक्टर और स्टाफ की सेवा से रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिजन इतने खुश हुए कि उन्होंने अस्पताल से घर जाने के पहले कार्डियोलॉजी विभाग को स्ट्रेचर दान किया और डॉक्टर का सम्मान भी किया।

रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से लेखापाल के पद से रिटायर हुए बीेके शुक्ला की पत्नी सुकांति शुक्ला की तबीयत 22 सितंबर को अचानक खराब हो गई। उन्हें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू में भर्ती किया गया। भर्ती होने के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ वीडी त्रिपाठी ने कई मर्तबा रात में पहुंच कर मरीज की हालत को सामान्य करने की कोशिश की। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। स्थिति सामान्य होने के बाद डॉ व्हीडी त्रिपाठी ने पेशमेकर इम्पलांट किया। इसके बाद मरीज की सेहत में सुधार आया। एक सप्ताह तक मरीज को निगरानी में रखा गया। बीके शुक्ला ने पत्नी के पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर डॉक्टर और स्टाफ के प्रति आभार जताया और मरीजों की सेवा करने की सोची। उन्होंने मरीज को घर ले जाने से पहले कार्डियोलॉजी विभाग को व्हील चेयर दान करने की सोची। उन्होंने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अधीक्षक और कॉर्डियोलॉजिस्ट की मौजूदगी में एक व्हील चेयर भेंट की। साथ ही डॉ व्हीडी त्रिपाठी का सम्मान भी किया। इस दौरान मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ अक्षय श्रीवास्तव, डॉ व्हीडी त्रिपाठी, लेखापाल सत्यदेव पाण्डेय, अजय द्विवेदी, प्रदीप त्रिपाठी, किचन प्रभारी लालजी तिवारी, एजाइल कंपनी के कार्यकारी प्रबंधक पीयूष शुक्ला, प्रशांत पाण्डेय, मुख्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र शुक्ला, सुपर वाइजर अखिलेश साहू मौजूद रहे।