चोरहटा में डबल हादसा, एम्बुलेंस बल्कर एक्सीडेंट में महिला की मौत, दो ट्रकों की भिड़त से लगा लंबा जाम

हादसों का चोरहटा बायपास। मंगलवार को चोरहटा बायपास में दो सड़क हादसे हुए। पहले एम्बुलेंस बल्कर से भिड़ गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस एक्सीडेंट के बाद 20 फीट गहरी खाई में जा समाई। 5 लोग बुरी तरह से घायल हुए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा हादसा पहले एक्सीडेंट स्थल से 200 मीटर दूरी पर हुआ। दो ट्रक आमने सामने से भिड़ गए। इस हादसें में जनहानि तो नहीं हुई लेकिन सड़क पर लंबा जाम लग गया। करीब 8.30 बजे तक लंबा जाम लगा रहा। के्रन की मदद से चोरहटा पुलिस ने ट्रक हटाया तक जाम खुला।

पहला एक्सीडेंट एम्बुलेंस और ट्रक के बीच हुआ
दूसरा एक्सीडेंट दो ट्रकों के बीच हुआ
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा मंगलवार की शाम को चोरहटा थाना  अंतर्गत बायपास में नहर के पास हुआ। प्रयागराज से अंतिम संस्कार करने के बाद एम्बुलेंस कटनी की तरफ जा रही थी। एम्बुलेंस में 4 महिलाएं ओर दो पुलिस सवार थे। बायपास में एम्बुलसें बल्कर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस टक्कर के बाद कई फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एम्बुलसें में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 5 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले महिला का नाम कुसुम चौहान बताया गया है। तीन महिलाएं बुरी तरह से घायल हुई है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं दूसरा एक्सीडेंट पहले एक्सीडेंट स्थल से करीब 200 मीटर दूरी पर हुआ। दो ट्रक आमने सामने से भिड़ गए। इसमें कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन ट्रक बीच सड़क पर ही फंस गए। इसके कारण लंबा जाम लग गया।