डबल मर्डर: घर में सो रहे पति और पत्नी कर दी हत्या

घर में सो रहे पति पत्नी की आधी रात में हत्या कर दी गई। सुबह जब लोग घर पहुंचे तो दोनों मृत हालत में मिली। कमर्जी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पड़ताल की जा रही है। अभी हत्यारे पकड़ में नहीं आए हैं।

डबल मर्डर: घर में सो रहे पति और पत्नी कर दी हत्या

REWA। मिली जानकारी घटना सीधी जिला अंतर्गत कमर्जी थाना के ग्राम बरिगवां की है। पति रामलाल साकेत 52 वर्ष और पत्नी बसंती साकेत 48 वर्ष सोमवार की रात घर में सोने चले गए थे। मंगलवार को जब इनके घर का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो लोगों को चिंता हुई। घर का दरवाजा खुलवाया गया। घर के अंदर का नजारा देख गांव के लोग दंग रह गए। पति, पत्नी मृत हालत में पड़े हुए थे। दोनों के शरीर पर गहरे घाव के निशान थे। धारदार हथियार से हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा था। जिस दौरान वारदात की गई। उस दौरान इसकी  भनक तक किसी को नहीं लगी। लोग घरों में सो रहे थे। वारदात को अंदाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों ने तुरंत कमर्जी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया। अभी तक हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए है। दोहरे हत्याकांड से गांव में हड़कंप और दहशत है।