डॉ मोहन ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानिए किसे कौन से विभाग की मिली जिम्मेदारी

मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव के मंत्रिमंडल के गठन के लंबे इंतजार के बाद अंतत: मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकांश विभाग अपने पास ही रखे हैं। गृह से लेकर खनिज साधन अन्य मुख्य विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है। दोनों उपमुख्यमंत्री को भी विभाग का बटवारा कर दिया गया है। रीवा से उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ मोहन ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानिए किसे कौन से विभाग की मिली जिम्मेदारी

BHOPAL.ज्ञात हो कि मप्र में भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार में आई। भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद एक के बाद एक चौकाने वाले निर्णय ले रही है। पहले मुख्यमंत्री का चेहरा लाकर सबको चौकाया। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किए गए विधायकों के नाम से चौकाया। अब विभागों के बटवारे ने भी सब को हैरान कर दिया है। उम्मीद थी कि भाजपा के पुराने वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंत्रालय के बटवारे ने भी सब को हैरान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने खुद ही प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी अपने पास रखी है। गृह और खनिज विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है। अन्य दिग्गजों को उम्मीद से परे विभाग दिए गए हैं।
जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली
1. डॉ मोहन यादव, सीएम    - सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हों।
2.  जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री- वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक सांख्यकी विभाग
3. राजेन्द्र शुक्ल, उपमुख्यमंत्री- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा
4. कुंवर विजय शाह मंत्री- जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास
5. कैलाश विजयवर्गीय - नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
6. प्रहलाद पटेल, मंत्री-  पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
7. राकेश सिंह, मंत्री-    लोक निर्माण विभाग
8. करण सिंह वर्मा, मंत्री- राजस्व
9. उदय प्रताप ङ्क्षसह, मंत्री- परिवहन, स्कूल शिक्षा
10. सम्पतिया उईके, मंत्री- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
11. तुलसीराम सिलावट, मंत्री- जन संसाधन
12. एदल सिंह कंसाना, मंत्री- किसान कल्याण एवं कृषि विभाग
13. निर्मला भूरिया मंत्री-  महिला एवं बाल विकास विभाग
14. गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
15. विश्वास सारंग, मंत्री- खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
16. नारायण सिंह कुशवाह,मंत्री- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण
17. नागर सिंह चौहान, मंत्री- वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
18. प्रद्युमन सिंह तोमर, मंत्री- ऊर्जा
19. राकेश शुक्ला, मंत्री- नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
20.- चेतन्य काश्यप, मंत्री- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग
21. इंदर सिंह परमार, मंत्री- उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार
22. कृष्णा गौर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु एवं अद्र्धघुमन्तु कल्याण
23. धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, स्वतंत्र प्रभार- संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
24. दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार- कुटीर एवं ग्रामोद्योग
25. गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार- तकनीकी शिक्षा कौसल विकास एवं रोजगार
26. लखन सिंह पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार- पशुपालन एवं डेयरी
27. नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार- मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास
28. नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
29. प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री- नगरीय विकास एवं आवास
30. अहिरवार दिलीप, राज्यमंत्री- वन पर्यावरण
31. श्रीमती राधा सिंह, राज्यमंत्री- पंचायत एवं ग्रामीण विकास