अवधेश प्रताप सिंह विवि के नए कुलपति डॉ राजेन्द्र पहुंचे रीवा, कार्यभार ग्रहण किया

अवधेश प्रताप सिंह विवि को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल ने जबलपुर साइंस कॉलेज के प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र कुमार कुड़रिया को कुलपति नियुक्त किया है। डॉ राजेन्द्र कुमार आदेश जारी होने के बाद मंगलवार को विवि पहुंचे और कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं निवर्तमान कुलपति डॉ राजकुमार आचार्य को पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

अवधेश प्रताप सिंह विवि के नए कुलपति डॉ राजेन्द्र पहुंचे रीवा, कार्यभार ग्रहण किया
File photo apsu rewa

अब तक कार्यभार सम्हाल रहे डॉ राजकुमार आचार्य वापस लौटेंगे करकेली
रीवा। अवधेश प्रताप ङ्क्षसह विवि में डॉ. राजेंद्र कुमार कुड़रिया ने मंगलवार को कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया। डॉ. कुड़रिया के कुलपति पदभार ग्रहण करने संबंधी सूचना विवि प्रशासन ने जारी कर दी। इसके साथ ही निवर्तमान कुलपति डॉ. राजकुमार आचार्य को कार्यमुक्त कर दिया गया। अब डॉ. आचार्य अपने मूल पद नरसिंहपुर, करकेली के महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में प्राचार्य रहेंंगे। बहरहाल, मंगलवार को पदभार ग्रहण करने पहुंचे डॉ. राजेंद्र कुमार कुड़रिया का विवि प्रशासन ने स्वागत किया। निवर्तमान कुलपति समेत अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामना दी। इसके उपरांत कुलपति डॉ. कुड़रिया ने मातहत के जरिये विवि की कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास किया। गौरतलब है कि राज्यपाल ने गत 7 फरवरी को डॉ. कुड़रिया को रीवा विवि का कुलपति नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी किया है। डॉ. कुड़रिया अब तक जबलपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में भौतिकशास्त्र के प्राध्यापक के रूप में सेवाएं देते रहे, जिन्हें अब रीवा विवि के कुलपति पद का दायित्व अगले चार वर्ष हेतु दिया गया है।