गर्मी का सितम, कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे के बाद नहीं लगेंगे क्लास
सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी। कलेक्टर ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को दोपहर 12.30 बजे के बाद संचालित नहीं किए जाने का आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू होंगा
सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगी स्कूलें
रीवा। आपको बता दें कि अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी पडऩे लगी है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में बढ़ते तापमान का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर न पढ़े के लिए कलेक्टर ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्अर ने सभी शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय, नवोदय, आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों को आदेश जारी कर स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश दिए हैं। नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगी। हालांकि मूल्यांकन कार्यों पर इस आदेश का असर नहीं होगा। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षक संगठन ने कलेक्टर से की थी मुलाकात
स्कूलों का समय बदले जाने को लेकर शासकीय शिक्षक संगठन ने भी कलेक्टर से मुलाकात की थी। कलेक्टर ने शिक्षक संगठन को आश्वासन दिया था। कलेक्टर ने समय परिवर्तन के आदेश जारी कर दिए हैं। इस पर शासकीय शिक्षक संगठन ने कलेक्टर के प्रति आभार प्रकट किया है। इसमें प्रमुख रूप से संगठन के जिला अध्यक्ष चन्द्रोदय मिश्रा, संतोष मिश्रा, रामदास यादव, अशोक शुक्ला मिथिलेश तिवारी, दिलीप तिवारी, सुरेन्द्र त्रिपाठी आदि शामिल हैं।