नगर निगम का दोहरा चरित्र, जनता को भरे चौराहा किया बदनाम और सरकारी कार्यालयों पर बकाया है 4.70 करोड़ उन्हें मिल रहा सम्मान, देखिए लिस्ट

नगर निगम ने सम्पत्ति कर वसूली में रीवा की आम जनता को भरे चौराहे बदनाम किया। रीवा के राजघराने को भी नहीं छोड़ा गया। जिसकी जमीन पर सरकारी कार्यालय चल रहे हैं। जिनका कभी बसाया हुआ रीवा शहर ही है। उनके घराने को भरे बाजार चंद हजार रुपए के लिए बदनाम कर दिया गया। वहीं सरकारी विभागों पर करीब 5 करोड़ रुपए का राजस्व बकाया है। इनकी होर्डिंग में कहीं भी नाम नहीं है। इन पर किसी तरह की कार्रवाई भी नहीं हो रही। सालों साल से विभाग बकाया राशि दबाए बैठा है।

नगर निगम का दोहरा चरित्र, जनता को भरे चौराहा किया बदनाम और सरकारी  कार्यालयों पर बकाया है 4.70 करोड़ उन्हें मिल रहा सम्मान, देखिए लिस्ट
file photo

एपीएस विवि पर बकाया है 65 लाख, जीईसी पर 39 लाख का सेवा प्रभार बकाया है
कमिश्नरी, कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय तक पर बकाया है लाखों का प्रभार
रीवा।
नगर निगम सम्पत्ति कर वसूली में दोहरा चरित्र अपना रही है। निजी भूमि और भवन स्वामियों और सरकारी कार्यालयों के लिए नियम थोड़े से अलग जरूर हंै। दोनों को टैक्स देना है लेकिन जब कार्रवाई की बात आती है तो आम पब्लिक नगर निगम के निशाने पर पहले आता है। सरकारी कार्यालयों को राहत दे दी जाती है। जबकि शासन से शासकीय विभागों के लिए करोड़ों रुपए का बजट आता है। बजट को अन्य उपयोग कर लिया जाता है लेकिन नगर निगम को एक फूटी कौड़ी नहीं दी जाती। नगर निगम इन सरकारी विभागों के बकाया की लिस्ट तो तैयार कर रखा है लेकिन इन्हें सार्वजनिक नहीं कर रहा। चौक चौराहों पर इनकी होर्डिंग भी सार्वजनिक करनी चाहिए, इससे यह तो पता ही चलना चाहिए कि सरकारी विभाग के अधिकारी कितने कर्मठ हैं और इन विभागों पर नगर निगम का कितना बकाया है।
----------
रीवा राजघराने के पुष्पराज सिंह को भी कर दिया बदनाम
हद तो यह है कि जिस राजघराने ने रीवा को बसाया। पूरा रीवा जिसकी जमीन पर बसा हुआ है। वर्तमान में कई सरकारी कार्यालय भी उन्हीं जमीन पर संचालित हैं। उन्हीं के राजघराने के वारिस को ही नगर निगम ने पूरे रीवा के सामने चौराहा पर बदनाम कर दिया। पुष्पराज ङ्क्षसह की बकाया लिस्ट में नाम था। उन्हें लिस्ट में शामिल करने के बाद चौराहे पर टांग दिया गया। हद तो यह है कि पुष्पराज सिंह पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में भाजपा के सदस्य हैं। उन्हें आज भी जनता महाराजा के रूप में देखती है। ऐसे में नगर निगम ने उनका तनिक भी मान नहीं रखा। यह घोर लापरवाही का घोतक है। ऐसे अधिकारियों पर शासन को एक्शन लेने की जरूरत है।
----------
सरकारी विभागों पर कितना बकाया है सेवा प्रभार

विभाग/कार्यालय का नाम        सेवा प्रभार राशि रूपये

1. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा    6563065.00

2. इंजीनियरिंग कालेज रीवा        3940824.00

3. वन मण्डल अधिकारी रीवा        1817098.00

4. पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कालेज रीवा    1847814.00

5. प्राचार्य शिक्षा महाविद्यालय रीवा    79968.00

6. प्राचार्य मॉडल स्कूल रीवा        446534.00

7. प्राचार्य मार्तण्ड स्कूल क्रमांक-1 रीवा    114333.00

8. प्राचार्य मार्तण्ड स्कूल क्रमांक-2 रीवा    157074.00

9. प्राचार्य मार्तण्ड स्कूल क्रमांक-3 रीवा    311379.00

10. प्राचार्य शासकीय पीके उ.मा. विद्यालय     666267.00

11. शासकीय कुठुलिया फार्म रीवा    135625.00

12. पशु चिकित्सा महाविद्यालय रीवा    4008200.00

13. सीएमएचओ रीवा        165444.00

14. अधीक्षक आदिम जाति कन्या छात्रावास    60447.00

15 . शासकीय बुनियादी प्रशिक्षण केन्द्र रीवा 118260.00

16.अकार्यपालन यंत्री मशीनरी विद्युत यांत्रिकी 101194.00

17.एचएम शा प्राथमिक विद्यालय बजरंग नगर 49852.00

18 . प्राचार्य शा. उ. मा. विद्यालय क्रमांक-1     308975.00

19. प्राचार्य शा. उ. मा. विद्यालय क्रमांक-2,    308957.00

20. संयुक्त संचालक लोक शिक्षण विभाग    396200.00

23. जिला दूरसंचार प्रबंधक, जिला-रीवा    878082.00

24 स्टेशन डायरेक्टर, आकाशवाणी केन्द्र,     443291.00

26 प्रबंधक, उप डाकघर (पुराना बस स्टैण्ड) 5939.00

27 प्रबंधक, उप डाकघर (शिल्पी प्लाजा)    5346.00

28 अपर आयुक्त कार्यालय कमिश्नर    561735.00

29 डिप्टी कलेक्टर, कलेक्टर, जिला- रीवा    443475.00

30 डिप्टी कलेक्टर हेतु कलेक्टर        1263905.00

31 अधीक्षण यंत्री बाणसागर नहर मण्डल    3978879.00

32 प्राचार्य, माधवराव गोलवरकर महाविद्यालय276628.00


33 प्राचार्य, टीआरएस कॉलेज, जिला रीवा    3370410.00

34 प्राचार्य, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय,    1872450.00

35 प्राचार्य, शासकीय कन्या महाविद्यालय    181631.00

36 प्राचार्य, जनता महाविद्यालय        229130.00

37 प्राचार्य, कृषि महाविद्यालय, जिला-रीवा    540669.00

38 अधिष्ठाता, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज    7687539.00

39 प्रबंधक, विन्ध्या रिट्रीट म.प्र.पर्यटन विभाग    438651.00

40 संयुक्त संचालक उद्यान विभाग रीवा    359511.00

41 जेडी किसान कल्याण तथा कृषि विभाग    96876.00

42 उप संचालक मत्स्य उद्योग विभाग रीवा    88695.00

43 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रीवा        443475.00

44 उपायुक्त, आबकारी कार्यालय, रीवा    351393.00

45 परियोजना अधिकारी, बाल विकास    118260.00

46 सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग     14256.00

47 क्षेत्रीय ग्रन्थपाल,केन्द्रीय पुस्तकालय रीवा    53460.00

48 संयुक्त संचालक, सांख्यिकी कार्यालय    21384.00

49 जिला आयकर अधिकारी, जिला रीवा    171308.00

50 पुलिस अधीक्षक (पुलिस विभाग)          1535978.00
        महायोग                                      47029866.00