शराब करोबारी पुष्पेन्द्र सिंह के घर से तीन बैग और कार्टून लेकर निकली ईडी की टीम, जानिए क्या क्या लेकर गई ईडी

ईडी की टीम शराब कारोबारी पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह पिंटू के घर से सब कुछ बटोर ले गई। तीन बैग और एक कार्टून दस्तावेज सहित अन्य चीजें बरामद की हैं। इन सारी चीजों को लेकर शनिवार रविवार की देर रात टीम वापस रवाना हो गई। टीम में करीब 6 सदस्य शामिल थे। इसमें महिला अधिकारी भी थीं।

शराब करोबारी पुष्पेन्द्र सिंह के घर से तीन बैग और कार्टून लेकर निकली ईडी की टीम, जानिए क्या क्या लेकर गई ईडी
file photo

रात करीब डेढ़ बजे तक चली पड़ताल, फिर लौट गए भोपाल
रीवा। ज्ञात हो कि शनिवार को ईडी की टीम ने रीवा में बजरंग नगर स्थिति पुष्पेन्द्र सिंह पिंकू के आवास पर अचानक रेड मारी। ईडी की कार्रवाई से रीवा जिला में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस से बल मांगा गया था। बजरंग नगर स्थित आवास पर सुबह से चली कार्रवाई देर रात तक जारी रही। ईडी की टीम ने घर का कोना कोना खंगाल डाला। शराब कारोबार से जुड़े सारे दस्तावेज टीम के सदस्यों ने जब्त कर लिए। जांच पूरी करने के बाद टीम के सदस्य शनिवार रविवार की आधी रात करीब 1.30 बजे रीवा से रवाना हो गई। टीम अपने साथ भारी भरकम दस्तावेज साथ ले गई है। सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान तीन बैग और एक कार्टून में दस्तावेज टीम लेकर गई है। इस जांच के बाद संभव है कि शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ पिंकू के आवास पर चली जांच
रीवा में शराब कारोबार पुष्पेन्द्र सिंह के बजरंग नगर स्थित आवास पर जांच की गई। ईडी की टीम ने स्थानीय पुलिस से बल की मांग की थी। स्थानीय पुलिस विभाग ने बल मुहैया कराया। पुलिस की सुरक्षा में पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। सूत्रों की मानें तो इस जांच में भारी मात्रा में दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं।
यह था पूरा मामला
वर्ष 2016 में शराब ठेकेदार पिंकू उर्फ पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह को शराब का ठेका मिला था। मार्जिन मनी जमा करने के एवज में 17 डिमांड ड्राफ्ट लगाए गए थे। इन 17 डीडी में से 13 फर्जी पाई गईं थी। आबकारी विभाग में हुए इस बड़े फजर््ी डीडी कांड का मास्टर माइंड कटनी निवासी बल्लन तिवारी था। फर्जी डीडी के आधार पर ही शराब कारोबारी शराब बेंचता रहा। इससे शासन को करीब 4 करोड़ का नुकसान हुआ था। लोकायुक्त में भी मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले में ईडी ने रेड मारी है।
कटनी में बल्लन तिवारी के आवास पर भी रेड
पुष्पेन्द्र सिंह पिंकू के तार बल्लन तिवारी उर्फ उमेश दत्त कटनी से जुड़े हैं। बल्लन तिवारी कटनी जिला अंतर्गत स्लीमनाबाद का निवासी है। इसके आवास पर भी ईडी ने शनिवार की सुबह रेड मारी। बंधी स्टेशन के पास स्थित घर पर ईडी की टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। ईडी की रेड में घर के साथ ही दूसरे ठिकानों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है। ईडी जबलपुर की सुखसागर वैली कालोनी में भी छापामार कार्रवाई की है। मनी लॉड्रिंग के मामले की भी पड़ताल चल रही है। इन दोनों ने मिलकर ही फर्जी डीडी कांड किया था।