आधी रात को हिली धरती, रीवा, सतना सहित इन जिलों में आया भूकंप, 3 बार महसूस हुए झटके

शुक्रवार की आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रीवा सतना सहित प्रदेश के कई जिलों में धरती कांप उठी। हालांकि भूकंप के झटके बहुत ही हल्के थे। तीन मर्तबा यह कंपन महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र नेपाल रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 रही।

आधी रात को हिली धरती, रीवा, सतना सहित इन जिलों में आया भूकंप, 3 बार महसूस हुए झटके

रीवा। शुक्रवार की रात करीब 11:32 पर रीवा के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रीवा के अलावा सतना, ग्वालियर, भोपाल में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आधी रात को जब अधिकांश लोग सो रहे थे। तब यह भूकंप आया। अधिकांश लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जो लोग जगे हुए थे उन्होंने कंपन को महसूस किया। यह हल्का कंपन करीब 3 मर्तबा लोगों ने महसूस किया। लोग कुछ समझ पाए उसके पहले ही यह कंपन बंद हो गया। रीवा में अधिक तीव्रता का भूकंप नहीं होने के कारण लोग एक दूसरे से भूकंप के बारे में जानकारी ही लेते रह गये।

दिल्ली एनसीआर में तेज झटके महसूस किए गए

 जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 5.9 आंकी गई है। दिल्ली एनसीआर में तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा यूपी बिहार में भी भूकंप आया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही दिल्ली एनसीआर, बिहार और यूपी में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। आपको बता दे कि इसके पहले भी 22 अक्टूबर को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब इसकी तीव्रता 6.1 थी।

Earthquake Department