चुनाव आयोग ने मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ब्रजेश कुमार को किया सम्मानित

एमपी चुनाव आयोग ने एमपी पोस्टल सर्कल के विशेष प्रयासों को मान्यता दी और सर्वोत्तम चुनावी प्रथाओं के लिए वार्षिक राज्य पुरस्कार 2023 से मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ब्रजेश कुमार को सम्मानित किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल में पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की।

वार्षिक राज्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया, ट्राफी भी दी गई
ट्राफी देते चुनाव आयोग के सीईओ
1 / 1

1. वार्षिक राज्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया, ट्राफी भी दी गई

भोपाल। मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ब्रजेश कुमार को सर्वोत्तम चुनावी प्रथाओं के लिए सम्मानित किया गया।एमपी चुनाव आयोग ने एमपी पोस्टल सर्कल के विशेष प्रयासों को मान्यता दी और सर्वोत्तम चुनावी प्रथाओं के लिए वार्षिक राज्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल में पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एमपी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में डाक विभाग ने राज्य में 80 लाख से अधिक ईपीआईसी वोटर कार्ड वितरित किए और राज्य में मतदाता जागरूकता में भी मदद की।