चुनावी महामुकाबला शुरू: पार्टियों के सूरमा मैदान पर उतरे, कहां कौन है मैदान पर, इन्हें देखकर लगाइए जीत और हार का अनुमान

रीवा में 8 विधानसभा सीटों पर सूरमा मैदान में उतर चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी नाम घोषित कर दिए हैं। आप की सिर्फ एक सीट रह गई है। बसपा और सपा अभी पीछे हैं। नामों के एलान के बाद अब आसानी से धुरंधरों के बीच वोट की लड़ाई और जीत का अनुमान लगाया जा सकता है। कई सीटों पर जीत और हार की स्थितियां स्पष्ट दिखने लगी हैं।

चुनावी महामुकाबला शुरू: पार्टियों के सूरमा मैदान पर उतरे, कहां कौन है मैदान पर, इन्हें देखकर लगाइए जीत और हार का अनुमान

रीवा। मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पार्टियों ने बेहतर उम्मीदवार मैदान में उतारने की कोशिश की है। इसमें भाजपा ने सिर्फ दो नए चेहरों को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने 7 सीटों पर हारे हुए  उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। सिर्फ एक सीट ऐसी है जहां युवा और नया चेहरा कांग्रेस लेकर आई है। आम आदमी पार्टी भी इस मर्तबा चुनाव मैदान में है। 7 सीटें घोषित कर दी हैं। इनमें से हालांकि कोई मजबूत कंडीडेट नहीं दिख रहा लेकिन जोरआजमाईश जारी है। सपा और बसपा ने सभी सीटों पर उम्मीदार की घोषणा नहीं की है। इस मर्तबा सपा से लक्ष्मण तिवारी भी मैदान में उतरे हैं। सिरमौर से जोरआजमाइश करेंगे। यहां वर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह से टक्कर लेंगे। कांग्रेस ने रामगरीब कोल को उतारा है। भाजपा और कांग्रेस में राजा और रंक जैसी स्थिति है। एक राजघराने से हैं तो एक कोल व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया गया है। बीच में लक्ष्मण तिवारी ने ब्राम्हण वोटरों को साधने के लिए दौड़ लगा दी है।
लड़ाई सिर्फ दो के बीच ही है
रीवा में विधानसभा चुनाव के दौरान लड़ाई सिर्फ दो के बीच ही नजर आ रही है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार ही आपस में टक्कर देंगे। शेष पार्टी के उम्मीदवार भीड़ बढ़ाने का काम करेंगे। यह वोट कटवा कहलाएंगे। सब की गुणा गणित इन्हीं दो पार्टियेंा के उम्मीदवारों के बीच होगी। हालांकि बसपा के कुछ उम्मीदवार जरूर इन दोनेां पार्टियों को परेशान कर सकते हैं। कुछ नए उम्मीदवार बसपा से आ सकते हैं। सेमरिया और देवतालाब में बसपा भी टक्कर देगी।
किस विधानसभा से किस प्रत्याशी को बनाया गया उम्मीदवार
विस                    भाजपा                 कांग्रेस                आप                        सपा                   बसपा
रीवा                   राजेन्द्र शुक्ला       राजेन्द्र शर्मा          इं. दीपक शर्मा              --                      --
सिरमौर              दिव्यराज सिंह       रामगरीब कोल      सरिता पाण्डेय           लक्ष्मण तिवारी     बीडी पाण्डेय
गुढ़                    नागेन्द्र सिंह          कपिध्वज सिंह       प्रखर प्रताप ङ्क्षसह    अमरेश पटेल          --
मनगवां              नरेन्द्र प्रजापति      बबिता साकेत        वरुण अंबेडकर            --                रामायण साकेत
देवतालाब          गिरीश गौतम          पद्मेश गौतम         दिलीप सिंह गुड्डू       रामयज्ञ सोंधिया  अमरनाथ पटेल
मऊगंज             प्रदीप पटेल            सुखेन्द्र सिंह बन्ना  उमेश त्रिपाठी               --                        --
त्योंथर              सिद्धार्थ तिवारी        रमाशंकर पटेल     महर्षि सिंह                त्रिनेत्र शुक्ला         देवेन्द्र सिंह
सेमरिया            केपी त्रिपाठी           अभय मिश्रा             --                          --                    पंकज पटेल