चुनावी बदला: भाजपा के पूर्व विधायक के भाई के क्रेशर पर 15 लाख का बिल बकाया, कांग्रेसियों ने घेरा

वार्ड क्रमांक 5 के उप चुनाव में अरुण तिवारी मुन्नू का टिकट कट गया था। राजीव शर्मा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद मुन्नू बागी हो गए थे। चुनाव में हार भी गए। इसके बाद पार्टी भी बदल ली। चुनाव में राजीव शर्मा की जीत के लिए पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने खूब जोर लगाया था। राजीव शर्मा को टिकट मिलने का कारण भी उन्हें ही माना जा रहा था। चुनाव हारने के बाद अब मुन्नू तिवारी कांग्रेस के साथ मिलकर उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिए हैं। भाई के क्रेशर पर 15 लाख का बिल बकाया होने पर कार्रवाई की शिकायत लेकर कमिश्नर के पास पहुंच गए। कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद चुनाव में पूर्व विधायक केपी ने लगाया था जोर, हारने के बाद मुन्नू ने घेरना शुरू कर दिया
कांग्रेस ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर विद्युत विभाग पर लगाया दोहरा मापदंड का आरोप
रीवा।  जिला कांग्रेस कमेटी ने कमिश्नर रीवा संभाग रीवा को ज्ञापन सौंप कर विद्युत विभाग पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी के भाई के स्टोन क्रेशर पर 15 लाख रुपए का बिल बकाया होने पर भी कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। कमिश्नर रीवा संभाग रीवा को दिए गए शिकयती पत्र में कहा गया है कि जिले में बजली विभाग 1 हजर से अध्ािक बिजली का बिल होने पर बिजली कनेक्शन काट देता है। उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी आदि का प्रकरण बनाकर न्यायालय में पेश कर दिया जाता है। सारे नियम गरीबों पर ही लागू किए जाते हैं। वहीं चोरहटा सब डिवीजन अंतर्गत ग्राम कोठार गांव में देवी कंस्ट्रक्शन कंपनी स्टोन क्रेशर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह स्टोन क्रेशर नीरज पति त्रिपाठी के नाम से हैं। इन पर करीब 15 लाख रुपए का का बिल सितंबर महीने का बकाया है। यह बिजली का बिल पूर्व सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी के सगे भाई का है। ज्ञापन सौंप कर उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है कि क्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भाजपा के कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायकों और विधायकों के बिजली का बिल नहीं जमा करने की छूट दी गई है। क्या सारे नियम गरीबों के लिए ही है। कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर बिजली का बिल जमा कराए जाने की कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद शमा्र पूर्व पार्षद, अरुण तिवारी पूर्व पार्षद और कुंवर सिंह शामिल रहे।
यह पूरा मामला चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है
राजीव शर्मा भाजपा से उम्मीदवार बनाए गए थे। वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद उपचुनाव में राजीव ने मुन्नू को भारी मतों से मात दी। राजीव शर्मा के साथ केपी त्रिपाठी पूर्व विधायक सेमरिया का नाम जुड़ा हुआ था। चुनाव के समय पूर्व विधायक ने पूरा जोर लगाया था। अरुण तिवारी मुन्नू चुनाव हार गए। उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। बाद में कांग्रेस भी ज्वाइन कर लिए। यही वजह है कि अब वह विभीषण की भूमिका में आ गए हैं। पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी को निशाना बना रहे हैं। उनके भाई के क्रेशर पर बिल बकाया को लेकर शिकायत की है। भाजपा पर भी निशाना साधना शुरू कर दिया है।