विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ चुनाव: रामायण मिश्र अध्यक्ष और अनिल बहादुर बने सचिव

मप्र राज्य विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ रीवा में द्विवार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव में जिला अध्यक्ष के रूप में रामायण प्रसाद मिश्र और सचिव अनिल बहादुर सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा भी अन्य पदों पर भी पदाधिकारी घोषित कर दिए गए हैं।

विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ चुनाव: रामायण मिश्र अध्यक्ष और अनिल बहादुर बने सचिव

रीवा। संघ कार्यालय अमहिया पॉवर हाउस में वैदेहीशरण चतुर्वेदी प्रांतीय उपाध्यक्ष  की अध्यक्षता एवं अजय मिश्र क्षेत्रीय अध्यख के मार्गदशर्न में सर्वसम्मति से विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें अलग अलग पदों पर पदाधिकारियों को निर्वाचित किया गया है। रीवा में अध्यक्ष के रूप में रामायण प्रसाद मिश्र, सचिव के रूप में अनिल बहादुर सिंह, शहर अध्यक्ष कार्यसमिति नरेन्द्र सिंह, केपी श्रीवास्तव उपाध्यक्ष जिला, प्रदीप कुमशवाहा सचिव शहर कार्यसमिति, रमाकांत शुक्ला कोषाध्यक्ष जिला, सुदर्शन प्रसाद पटेल उपाध्यक्ष शहर, संजय सिंह चौहान संगठन सचिव शहर, विनोद तिवारी सहसचिव, बृज किशोर भारती उपाध्यक्ष जिला, सुरेश प्रजापति प्रचार सचिव, श्यामनंदन मिश्रा विधिक सलाहकार जिला कार्यालय के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया है। इसी तरह नया जिला मऊगंज में संघ के विस्तार के लिए आजाद अहमद खान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। साथ ही सचिव के रूप में प्रमोद मिश्र को निर्वाचित किया गया है। संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा को सर्व सम्मति से संघ के जिला कार्यसमिति का संरक्षक मनोनीत किया गया है। संघ के नवनिर्मित कार्यसमिति जिला रीवा, रीवा शहर और मऊगंज के अध्यक्ष, सचिव अपनी अब अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।