गर्मी में बिजली का संकट: मारपीट के विरोध में कर्मचारी लामबंद, आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी तो सुबह से काम बंद

विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कार चालकों ने बेसबाल के डंडे से जमकर पीटा। इनके खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज की गई है। अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए है। इस मारपीट को लेकर मप्र विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ विरोध में उतर आया है। कर्मचारी संघ ने पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दे दी है। यदि सुबह आरोपी पकड़ में नहीं आए तो 9 बजे से सभी काम बंद कर देंगे। ऐसे में तपती गर्मी में लोगों का जीना मुहाल होना तय है।

गर्मी में बिजली का संकट: मारपीट के विरोध में कर्मचारी लामबंद, आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी तो सुबह से काम बंद

तकनीकी कर्मचारी संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी
रीवा। 15 जून की रात करीब 1.30 बजे के आसपास लाइन कर्मचारियों मनभरण कुशवाहा, कृष्ण केशव वर्मा, रामजी दाहिया के साथ रानी तालाब सिंधी कालोनी में कार चालकों ने मारपीट की थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला भी दर्ज किया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस मामले में नाराजमप्र विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ ने रात में कर्मचारियों पर हुए हमले को लेकर शनिवार को एसपी और कलेक्टर कार्यालय में पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस समय 45डिग्री तापमान में लाइन कर्मचारी अपने परिवार की परवाह न किए बिना अपनी जान जोखिम में डालकर उपभोक्ताओं की सेवा में दिन रात 24 घंटे लगा रहता है। इसके बावजूद भी उन्हीं कर्मचारियों पर प्राण घातक हमला किया जा रहा है। इससे कर्मचारी का मनोबल टूट रहा है। कर्मचारी हदशत में हं और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रात में सिंधी कालोनी में हुई कर्मचारियों से मारपीट मामले में तकनीकी कर्मचारी संघ ने पुलिस से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी रविवार की सुबह 8 बजे तक नहीं होती है तो 9 बजे से सभी कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे।