कर्मचारी संगठनों ने शुरू की आर-पार की लड़ाई, कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना

कर्मचारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। आरपार की लड़ाई पर उतर आएं हैं। शुक्रवार को आधे दिन का अवकाश लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर सभी कर्मचारियों ने एक साथ आवाज बुलंद की।

कर्मचारी संगठनों ने शुरू की आर-पार की लड़ाई, कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना
कर्मचारी संगठन का कलेक्ट्रेट के बाहर धरना

 रीवा। कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया गया। मोर्चा के बैनर तले म.प्र.लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र.लघु वेतन कर्मचारी संघ, वाहन यांत्रिकी कर्मचारी संघ, राजस्व कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं पेंशनर एसोसियेशन के जिला, ब्लाक एवं तहसील के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। म.प्र.लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी ने कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। श्री तिवारी ने कहा कि यदि शासन कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं करती तो 4 अगस्त को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। पदाधिकारियों के उद्बोधन के पश्चात सायंकाल 4 बजे कर्मचारियों से संबंधित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य सचिव म.प्र.शासन के नाम सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टर को दिया गया। ज्ञापन में लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान वेतनमान, भृत्य का पदनाम परिवर्तन, सहायक ग्रेड-3 को सीपीसीटी परीक्षा से मुक्त करने, वाहन चालक का पदनाम परिवर्तन करने, कार्यभारित कर्मचारी का अवकाश नकदीकरण दिये जाने, आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय एवं नियमितीकरण किये जाने, धारा 49 (6) का बंधन समाप्त करने जैसे अनेक मांगें की गई। ज्ञापन सौंपने में लिपिक वर्ग के प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष नागेश पाण्डेय, लघु वेतन कर्मचारी संघ के संरक्षक मोतीलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष के.सी.त्रिपाठी, राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हीरामणि तिवारी, वाहन चालक संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश यादव, आशा कार्यकर्ता के संभागीय अध्यक्ष कमला दुबे, लिपिक वर्ग के नगर अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, जिला सचिव सोनू दहायत, मनोरंजन यादव, धर्मपाल पटेल, राघवेन्द्र पाण्डेय, दयाशंकर अवस्थी, विजय शर्मा, अशोक शर्मा, सीडी द्विवेदी, स्नेहलता चौधरी, सुभाष शुक्ला, सम्भू प्रसाद शुक्ला, शत्रुघ्न शर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, फते मोहम्मद खांन, राजेश तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, नरेश साकेत, सूर्यबली बुनकर, अनुज पाण्डेय, रामपाल नापित, चन्दनलाल तिवारी, जितेश रावत, नरेन्द्र पाण्डेय, बलबंत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।